फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping father-in-law for one and a half year, case registered

Yamuna Nagar News: ससुर पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping father-in-law for one and a half year, case registered
यमुनानगर।
विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ससुर पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जठलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 नवंबर 2019 को शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके पास कोई संतान नहीं है। उसका पति स्मैक पीने का आदी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर दाऊद उस पर गलत नजर रखता था। डेढ़ साल पहले भी एक दिन वह घर पर अकेली थी तो उसके ससुर ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने उसे धमकाया कि उसका पति स्मैक पीता है, उसकी कोई नहीं सुनेगा। इसके बाद जब भी वह घर पर होती तो उसका आरोपी ससुर उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी की डर से उसने यह बात अपने मायके भी नहीं बताई।
विज्ञापन

विगत 21 मार्च को घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि इस दौरान भी उसके ससुर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ माह पहले वह अपने मायके गई हुई थी। आरोपी ससुर की हरकतों से परेशान होकर वह ससुराल नहीं आ रही थी। आरोपी ने उसके पति व सास को उसके मायके भेजकर बुलाने का प्रयास किया। आरोपी से परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में महिला की शिकायत पर उसके ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसर्ट
--------

पति को दवा देने दुकान पर आई महिला से छेड़छाड़

जगाधरी। पति के पास दवा लेकर आई महिला से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगाधरी की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की चाय की दुकान है। शाम साढ़े चार बजे वह अपने पति को दवा देने दुकान पर आई थी। जहां एक व्यक्ति पहले से मौजूद था। जब वह अपने पति का दवा देकर चलने लगी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने शोर मचाया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो वह उसे जान से मार देगा। शोर सुनकर उसका पति व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed