{"_id":"5f7a2eba8ebc3e9bd266d986","slug":"accused-of-bike-thief-arrested-he-is-also-corona-positive-fled-from-temporary-jail-yamuna-nagar-news-knl46412211","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की अस्थायी जेल से भागा कोरोना पॉजीटिव बाइक चोर बाइक समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की अस्थायी जेल से भागा कोरोना पॉजीटिव बाइक चोर बाइक समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल (एवीटीसी) ने यूपी की अस्थायी जेल से भागे अंतराज्यीय बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 अगस्त को भी बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। तब से वह सहारनपुर जेल में बंद था। वहां कोरोना पॉजीटिव होने पर उसे मिर्जापुर स्थित ग्लोबल यूनिवर्सिटी की अस्थाई जेल में भर्ती कराया गया था। जहां से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब आरोपी भेष बदलकर यमुनानगर में बाइक चोरी कर रहा था और हमीदा हैड के पास से चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। आरोपी पर बाइक चोरी के 20 मामले दर्ज है। पूछताछ में आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेल इंचार्ज उप निरीक्षक रमेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक आरोपी चोरी की बाइक लेकर यूपी की तरफ जाएगा। सूचना पर उप निरीक्षक सुखविंद्र सिंह की टीम ने हमीदा हेड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। करीब दस मिनट बाद आरोपी चोरी की बाइक के साथ आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने आरोपी को रोककर जांच की तो उसके पास चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सहारनपुर यूपी के गांव कुतुबपुर निवासी संदीप उर्फ मुकेश (26) के रूप में हुई। पूछताछ में उस ने माना कि उसने यमुनानगर से दो बाइक चोरी की हैं। पूछताछ में आरोपी से दोनों बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी ने एक बाइक शहर यमुनानगर एरिया से 24 सितंबर व दूसरी बाइक 27 सितंबर को चोरी की थी।
18 चोरी के केस पहले से दर्ज
इंचार्ज ने बताया कि आरोपी संदीप को उनकी टीम ने 24 अगस्त को चोरी की छह बाइक के साथ पकड़ा था। वह सहारनपुर जेल में बंद था। वहां पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। उसके बाद उसे मिर्जापुर स्थित ग्लोबल यूनिवर्सिटी की अस्थायी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। करीब 20 दिन पहले आरोपी रात के समय चकमा देकर जेल से भाग कर यमुनानगर आ गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में यूपी के कई पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए थे। इन दिनों आरोपी यहां भेष बदलकर रह रहा था। जांच टीम के मुताबिक आरोपी पर 18 मामले पहले से दर्ज है और दो चोरी के मामले अब सामने आए है। आरोपी पर कुल चोरी के 20 मामले दर्ज है।
विज्ञापन
बाइक चोरी कर बेचता था स्पेयर पार्ट
सेल इंचार्ज ने बताया कि आरोपी अंतर राज्य बाइक चोर है। जो यूपी और हरियाणा के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी नशे का आदि बताया जा रहा है। वह चोरी की बाइक के स्पेयर पार्ट्स बेचता था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।