फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested with one kilo and 400 grams of opium

Yamuna Nagar News: एक किलो 400 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with one kilo and 400 grams of opium
थाना प्रतापनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किलो 400 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तराखंड के जिला टिहरी गढ़वाल के थाना थत्यूड के खयारसी गांव के नरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह अपने खयारसी गांव से प्रतापनगर होते हुए यमुनानगर में अफीम बेचने के लिए जा रहा था। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर नरेंद्र को अफीम सहित काबू कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रतापनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिहरी गढ़वाल से एक व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर आ रहा है। जिसको मौके पर पकड़ा जा सकता है। जिस पर पुलिस ने ताजेवाला पांवटा साहिब रोड पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले लोगों को तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान गांव कलेसर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल अपने हाथ में पकड़े थैले के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक कर उससे पूछताछ शुरू की। उसने अपनी पहचान नरेंद्र के तौर पर बताई। उसके हाथ में पकड़े गए थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से एक किलो 400 ग्राम अफीम थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed