फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-ymn

पांव फिसलने से नहर में डूबा मासूम

Mon, 14 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर में रविवार देर शाम एक छह साल का बच्चा नहर में डूब गया। हादसा पांव फिसलने से हुआ। बच्चा अन्य दो बच्चों के साथ नहर किनारे खेल रहा था। हादसा चिट्टा मंदिर के निकट शनि देव मंदिर घाट पर हुआ। सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जब घटना का पता पुलिस को चला तो पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


शांति कॉलोनी निवासी गुलाली का बेटा अनुराग (6), अपने छोटे भाई अमन (5) व पड़ोस के मितेश (5) के साथ चिट्टा मंदिर के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर किनारे बने शनि मंदिर में खेल रहे थे। तीनों मंदिर से खेलते हुए नहर के किनारे जा पहुंचे। वे तीनों जब नहर किनारे दौड़ रहे थे कि अनुराग का पांव फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांव फिसलने से अनुराग नहर में गिर गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण अनुराग बह गया। अमन व मितेश ने घर पहुंच कर यह बात अपने परिजनों को बताई। सूचना पाते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

मामले की सूचना पाते ही थाना सदर यमुनानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने भी काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि बच्चे की तलाश जारी है।


पश्चिमी यमुना नहर में अनुराग रविवार शाम करीब छह बजे डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, वह भी बिना गोताखोर और लाइट के इंतजाम बिना। देर शाम तक प्रशासन की ओर से लाइट का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। परिजन स्वयं ही टॉर्च के सहारे अपने बच्चे की नहर में तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed