{"_id":"443883c3b8afb332125a892564b43210","slug":"accident-ymn-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खेत में पलटी, तीन महिलाओं सहित चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खेत में पलटी, तीन महिलाओं सहित चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेडी (बुड़िया खदरी देवधर) रोड पर गांव फतेहगढ़ के नजदीक कार बेकाबू होकर धान के खेत में पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कैथल निवासी परमीत सिंह परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को कार से अपनी रिश्तेदारी में फतेहगढ़ जा रहा था। रास्ते में फतेहगढ़ के पेट्रोल पंप के नजदीक मोढ़ पर कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। तेज गति होने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार में सवार लोग घायल हो गए।
सड़क से गुजर रहे अनिल कुमार व अन्य ने कार से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में परमीत सिंह, गुरजीत कौर, जितेंद्र कौर व किरण घायल हो गईं। बताया जाता है कि हादसे में दो महिलाओं को ज्यादा चोट लगी हैं। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुड़िया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।