{"_id":"f452be9b40309b3b731f43e924fd2a86","slug":"accident-ymn-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी स्कूल वैन, चालक समेत चार बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी स्कूल वैन, चालक समेत चार बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली-बिलासपुर रोड पर गांव गनौली के नजदीक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से न्यू लाइट अकादमी स्कूल की बस की टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित चार बच्चों को मामूली चोटें आईं। बस हादसे की खबर मिलते ही अभिभावक बस के पास पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने चालक को छुड़वाया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जबकि चालक मौका पाकर भाग गया।
जानकारी के अनुसार छछरौली स्थित न्यू लाइट अकादमी की वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए बिलासपुर की ओर जा रही थी। जब वैन बिलासपुर रोड पर गांव गनौली के नजदीक पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक केे चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
इससेे स्कूल की वैन ट्रक से भिड़ गई। वैन चालक को गंभीर रूप से चोटें आईं और तीन स्कूली बच्चे भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल बच्चों व चालक को छछरौली के अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।