फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-ymn

कॉलोनी के खाली प्लॉट में जमा पानी में डूबा मासूम

Sun, 30 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sun, 30 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर की एक कॉलोनी में पानी निकासी न होने का खामियाजा एक मासूम को अपनी जान देकर भुगतान पड़ा। कॉलोनी के खाली प्लॉट में पानी जमा होने से तीन दिन पहले ढाई साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ यहां अपनी नानी के घर आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने आए।
विज्ञापन


बिलासपुर की सरदारी कॉलोनी में रहने वाले प्रेेमचंद्र अग्रवाल की बेटी रेणु मित्तल जगाधरी में रहती है। 26 अगस्त को वह राखी पर्व के कारण अपने ढाई साल के बेटे आयुष के साथ मायके आई थी। उसी दिन शाम को आयुष खेलते हुए घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन


कॉलोनी में काफी खाली प्लॉट हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। गली में आया आयुष अचानक प्लॉट में जमा पानी में गिर गया। घर वालों को आयुष के डूबने का पता तब चला, जब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अगले दिन आयुष का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बिलासपुर आए। प्लॉट में जमा पानी में डूबने से बच्चे की मौत का पता चलने पर वे पीड़ित परिवार के घर गए और परिजनों को सांत्वना दी।

मृतक आयुष के मामा अजय अग्रवाल ने बताया कि यह कॉलोनी अवैध रूप से बनाई गई है। कॉलोनी के मालिक और जिसके प्लॉट में डूबने से आयुष की मौत हुई है, उनके खिलाफ कोर्ट में केस दायर करेंगे।

कॉलोनी काटकर नहीं किया पानी निकासी का इंतजाम
इस कॉलोनी में करीब 25 मकान बने हुए हैं। जबकि अधिकतर खाली प्लॉट हैं। कॉलोनी के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण कॉलोनी का गंदा पानी व बरसाती पानी खाली प्लॉटों में दो से तीन फुट तक जमा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि प्लॉट बेचते समय कॉलोनी मालिक ने सीधी गली व पानी की पूर्ण निकासी के बारे में आश्वस्त किया था लेकिन आज तक न तो कोई गली बनी न ही पानी निकासी का इंतजाम हुआ। कॉलोनी के लोग इसे अवैध कॉलोनी करार दे रहे हैं।


डीटीपी बीआर पचीसिया का कहना है कि यह रिकार्ड देखकर ही पता चल पाएगा कि यह कॉलोनी वैध है या अवैध। यदि कॉलोनी अवैध हुई तो कॉलोनी मालिक को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी प्लॉट लेने से पहले यह पता कर लें कि कॉलोनी अवैध तो नहीं है। यदि अवैध कॉलोनी अवैध है तो वहां हर प्रकार का निर्माण भी अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed