फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

बाइक सवार बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) जठलाना। गुमथला मार्ग पर शुक्रवार सुबह गांव रपड़ी के पास ट्रक चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई सुरेश कांबोज व पुलिस के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनों के हवाले करते हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

रादौर निवासी बलदेव सिंह पाल ने पुलिस को दीप शिकायत में बताया कि उसके बहनोई सेठपाल (60) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर अपने भतीजे को मिलने के लिए करनाल के गांव जप्ती छप्परा जा रहे थे। इस दौरान वह अपनी दूसरी बाइक पर उनके पीछे निकला था। उसे गांव गुमथला में जाना था। इस दौरान जब उसके बहनोई सेठपाल गांव रपड़ी से पहले एक प्लाईवुड की फैक्टरी के आगे से गुजर रहे थे, तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने तेजगति व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसके बहनोई की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके बहनोई बाइक समेत सड़क पर नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद उसके बहनोई सेठपाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बहनोई सेठपाल शहर की शहीद भगतसिंह कॉलोनी में रहता था। जो दो लड़कों बिट्टू व प्रीतम व बेटी पिंकी का पिता था। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कांबोज का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्जकर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जठलाना मार्ग के निर्माणाधीन होने से बढ़ी वाहनों की आवाजाही
दअरसल रादौर-जठलाना मार्ग के निर्माणाधीन होने के चलते इस सड़क मार्ग पर खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाने और रोड की चौड़ाई कम होने के कारण पहले भी कई लोग दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने रादौर गुमथला सड़क मार्ग की भी चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि हादसों में कमी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed