{"_id":"5ddc25708ebc3e54c20b8bbc","slug":"accident-yamuna-nagar-news-knl129492188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग छीन रही जिंदगी, 15 दिन में 14 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग छीन रही जिंदगी, 15 दिन में 14 लोगों की मौत
विज्ञापन
कालाआंब रोड पर कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर तेज रफ्तार, लापरवाही व ओवरलोड के चलते रोजाना लोगों की जान जा रही है। यातायात नियमों से बेपरवाह होकर वाहन चालक सड़कों पर फर्राटा भर रहे है। किसी का परिवार उजड़ रहा है, तो किसी के इकलौते लाल से सड़क लाल हो रही है। आंकड़ों की बात की जाए तो बीते 15 दिनों में हुए सड़क हादसों में 14 लोगों की जान चुकी है। वहीं 24 घंटें के अंतराल में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला के गांव रामगढ़ निवासी हरकेश कुमार ने बताया कि उसका भांजा शुभम काला आंब प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी में जॉब करता था। रोजाना की तरह शुभम सोमवार सुबह करीब सात बजे अपनी बाइक पर सवार होकर कालाआम्ब जा रहा था। साढौरा कालाआंब रोड पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जब उसका भांजा शुभम गांव कल्याणपुर अंटारी मोड के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही उसका भांजा बाइक समेत सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। हादसे में उसके भांजे के सिर व मुंह पर चोट लगी। चोट लगने से उसका भांजा शुभम मौके पर ही बेहोश हो गया। कार चालक कुछ देर रूक कर अपनी कार को मौका से लेकर भगा ले गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगिरों ने प्राईवेट वाहन का इंतजाम करके उसके भांजे को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल सढौरा पहुंचाया। जहां से उसके भांजे को जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। यहां से भी उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों ने घायल को एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यूपी के कानपुर जिले के दमोदर नगर निवासी अकाश कुसवाहा ने बताया कि वह कैंटर पर क्लीनर का काम करता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे वह चालक यूपी के जिला खेटर के गांव नगला विहारी निवासी रघुनाथ सिंह (37) के साथ कैंटर में हरी मिर्च लोड करके जहानाबाद कानपुर से अमृतसर पंजाब के लिये चले थे। रविवार रात को जब वे कैंटर लेकर यमुनानगर के पांजुपुर नहर पुल क्रोस के पास पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे से पहले ही चालक रघुनाथ ने ब्रेक मारकर कैंटर को रोक लिया था। लेकिन ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कैंटर चालक रघुराज सिंह अंदर फंस गया। हादसे में क्लीनर अकाश कुसवाहा के सिर में भी चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बड़ी मुश्किल से खिड़कियां तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां रघुनाथ को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, जबकि उसे उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव कौलावाला निवासी बलविन्द्र ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। देर शाम वो और उसका भाई दिनेश कुमार शादी समारोह में साढौरा के पैराडाइस पैलेस में आये थे। शादी समारोह एटेंड करने के बाद देर रात वे पैलेस के बाहर कालाआम्ब-साढौरा मार्ग पर अपने घर जाने के लिए पैदल-पैदल कालाआम्ब की तरफ जा रहे थे। अभी वे लगभग सौ मीटर ही चले थे कि पीछे से तेज रफ्तार अल्टो कार आई। आरोपी कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे उसके भाई दिनेश को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आरोपी कार चालक उसके भाई की लगभग 70 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में लगी चोटों के कारण उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।