फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

तेज रफ्तार का कहर : खून से लाल हो रही सड़कें, एक दिन में गईं पांच जानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : Yamuna Nagar
जिले में आए दिन सड़कों पर लोग जान गवां रहे हैं। इसके लिए न तो प्रशासन गंभीर है और न ही राहगीर। लोगों की तेज रफ्तार उन्हीं पर भारी पड़ रही है। जबकि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। 24 घंटे में तेज रफ्तार और लापरवाही ने पांच लोगों की जान ले ली। रविवार देर रात और सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पांच हादसे हुए। जिसमें पांच लोगों ने जान गवां दी और दो लोग जिंदगी और मौत से पीजीआई में जूझ रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

केस एक-नये हाईवे के पास दोस्तों को कुचला
बाइक पर बहन के घर जा रहे युवक व उसके दोस्त को अज्ञात वाहन ने नये बाईपास के पास कुचल दिया। राजस्थान के जिला नागौर निवासी 25 वर्षीय महिपाल चिट्टा मंदिर रोड स्थित कैरी बैग बनाने की फैक्टरी में काम करता था। वह देर शाम अपने दोस्त नीरज के साथ बाइक पर गांव कमालपुर में उसकी बहन के घर जा रहे थे। जब वह कलानौर के नजदीक बाईपास हाइवे पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि नीरज की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

केस दो- बाइकों की भिडंत में व्यक्ति की मौत
-गांव इस्माइलपुर निवासी 32 वर्षीय सतीश कुमार रविवार को बाइक पर पंचतीर्थी मेले में गया था। शाम को जब वह लौट रहा था। जब वह गांव बदनपुरी के पास पहुंचा तो मथाना निवासी राजिंद्र कुमार ने सामने से अपनी बाइक से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों घायल हो गए। लोगों ने दोनों अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सतीश कुमार की मौत हो गई। घायल राजिंद्र कुमार का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ईशरपुर निवासी 23 वर्षीय रजत ने बताया कि उसका भाई 21 वर्षीय रोमी बुलट मोटरसाइकिल पर देर शाम किसी काम से यमुनानगर जा रहा था। जब वह गांव रतनपुरा के पास थर्मल पॉवर प्लांट के गेट के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी भाई की बुलट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके छोटे भाई रोमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
गांव चौराही निवासी जसपाल ने बताया कि उसके पास उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव लोधीपुर निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार नौकरी करता था। वह देर शाम खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही नजदीक अज्ञात ट्रक चालक ने मुकेश को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
गांव लेदी निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि उसका परिचित उनके गांव का ही 55 वर्षीय बबला राम साइकिल पर किसी काम से जा रहा था। बिलासपुर- ख िजराबा रोड पर गांव गांव तुलगलपुर के नजदीक कार चालक ने बबलाराम की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, अमन शर्मा, सतीश, सुधीर, मोहित, रवि, शुभम, अश्वनी का कहना है कि प्रतिदिन सड़क हादसे में एक मौत हो रही है। हर मामले में पुलिस कार्रवाई कर बैठ जाती है। जबकि प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। जहां हादसे हुए हैं वहां की स्थिति का पता कर इसमें कमी लाने के प्रयास किए जाने चाहिए। शहर विधायक के भाई की कुछ माह पहले मौत भी सड़क हादसे में हुई थी। इन हादसों से सभी को सबक लेना चाहिए। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि यहां रोड इंजीनियरिंग की आवश्यकता हो। इस पर प्रशासन को गंभीरता से काम करना चाहिए।

सड़क हादसों के लिए प्रशासन बेहद गंभीर है और इस पर काम भी कर रहा है। लोगों को भी इसके प्रति सचेत होना होगा। यातायात नियमों का पालन करके ही हादसों में कमी लाई जा सकती है। हादसों वाली जगहों की पहचान कर वहां की कमियां दूर की जाएंगी। दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम व दुर्घटना हेल्पलाइन नंबर 1073 पर कॉल करें।-मुकुल कुमार, डीसी, यमुनानगर।
फोटो:- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed