फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accident, Three died, Yamunanagar

सड़क हादसों में रेलवे कर्मचारी सहित तीन युवकों की मौत

Sun, 06 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर।
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर। Updated Sun, 06 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accident, Three died, Yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
अंबाला रोड पर दो घंटे के अंतराल में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच युवक घायल हो गए। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में रेलवे वर्कशॉप में तैनात अंबाला के टैकिभनशीयन की मौत हो गई। पहला हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव कैल के कचरा प्लांट के नजदीक हुआ। इसमें सड़क पर पड़े गोबर से बाइक स्लिप होने पर दो युवक घायल हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दूसरा हादसा कैल से करीब पांच किलोमीटर दूर भंभौली गांव के नजदीक शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। यहां ट्रैक्टर ट्राली को बचाते हुए एक कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें जगाधरी के एक युवक की मौत हो गई, वहीं चार अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


जगाधरी की ईशापुर कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि उसका बेटा रवि कुमार (27) शुक्रवार देर शाम उसके जीजा तेजिंद्र सिंह, भतीजे अभिषेक, भांजे रिंकू उर्फ राजबीर व दोस्त कुलदीप के साथ कार में घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान सभी गांव छप्पर पहुंच गए। देर रात करीब 11 बजे वे वहां से वापस घर लौट रहे थे। कार रिंकू चला रहा था। जब कार अंबाला रोड पर गांव भंभौली के नजदीक पहुंची तो सामने से अचानक ट्रैक्टर ट्राली आ गई। ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार को मृत घोषित किया। वहीं, कुलदीप को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ढाई साल पहले ही हुई थी संदीप की शादी :
भंभौली गांव के नजदीक सड़क हादसे में मरे रवि की करीब ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके पास करीब डेढ़ साल का एक लड़का था। हादसे में रवि की मौत के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गोबर से स्लिप होकर पलटी बाइक, एक की मौत, एक गंभीर
अंबाला रोड पर कैल के कचरा प्लांट के नजदीक सड़क पर पड़े गोबर से बाइक स्लिप होकर सड़क पर गिर गई। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कैल निवासी संजीव उर्फ जोनी (23) पेंट का काम करता था। काम समाप्त कर शुक्रवार देर शाम संजीव जगाधरी से अपने दोस्त गांव के ही विकास के साथ अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वह कैल स्थित कचरा प्लांट के नजदीक पहुंचा तो सड़क के बीच गोबर पड़ा हुआ था। अंधेरा होने के कारण गोबर दिखाई नहीं दिया। बाइक गोबर के ऊपर से निकलते ही स्लिप हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक पर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दो घायलों को जगाधरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से संजीव को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही संजीव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

चौड़ाई कम होने के चलते होते हैं सबसे अधिक हादसे  
नेशनल हाईवे होने के चलते अंबाला रोड पर हरियाणा के साथ साथ पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के हजारों वाहन रोजाना निकलते है। लेकिन मार्ग की चौड़ाई कम होने के चलते यहां पर रोजाना कहीं न कहीं हादसे होते रहते हैं। अंबाला रोड पर गांव कैल और भंभौली के नजदीक पहले भी कई बार सड़क हादसों में कई जान जा चुकी है। बता दें कि अंबाला रोड पर सबसे अधिक हादसे होते हैं।

पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, रेलवे कर्मचारी की मौत
भंभौली ससौली रोड पर शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर ऑटो पेड़ से टकरा गया। इसके बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारी अंबाला के गांव कवास का रहने वाला था। अंबाला के गांव कंबास निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसके पिता महेंद्र पाल (54) जगाधरी रेलवे वर्कशॉप में टैकिभन शियन थे। शनिवार को यमुनानगर में किसी परिचित की शादी थी। इसके लिए वे शनिवार सुबह अंबाला से यमुनानगर के लिए बस में निकले। बस से उतरकर भंभौली अड्डे पर उतरकर ऑटो में सवार हो गए। ऑटो में चार-पांच अन्य लोग भी सवार थे। जब ऑटो गांव भंभौली के नजदीक पहुंचा तो गति तेज होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में महेंद्र के सिर में चोट लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सवारियों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

अंटावा में मिट्टी की ढांग गिरने से पुत्र की मौत, पिता गंभीर
गांव अंटावा में शनिवार की सुबह पंचायती भूमि की मिट्टी खोद रहे पिता-पुत्र मिट्टी की 12 फुट ऊंची ढांग गिरने से मिट्टी के नीचे दब गए। जिस कारण पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता को गंभीर हालत में यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रादौर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। शनिवार की दोपहर को युवक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना रादौर प्रभारी विरेंद्र राणा ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव अंटावा निवासी सुभाषचंद व उसका बेटा जयवीर ट्रैक्टर-बुग्गी से मिट्टी लेने पंचायती भूमि पर गए थे। इसी दौरान मिट्टी खोदते हुए करीब 12 फुट ऊंची मिट्टी की ढांग उनके ऊपर गिर गई। मिट्टी के नीचे दबने जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पिता सुभाष बुरी तरह से घायल हो गया। सुभाष के बेटे काले ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें मिट्टी के नीचे से निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed