फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident, principal, dental college

सड़क हादसे में डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल के पिता घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident, principal, dental college
प्रोफेसर कॉलोनी में घर के बाहर गली में अज्ञात वाहन ने डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल के पिता को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डा. इंद्र कुमार पंडित ने बताया कि वह डेंटल कॉलेज में बतौर प्रिंसिपल है। पांच अक्तूबर की रात करीब पौने दस बजे वह अपने पिता व परिवार के सदस्य के साथ खाना खाकर बातचीत कर रहा था। तभी बाहर गली में डोल बजने की आवाज सुन कर उसके पिता मोहनलाल पंडित कहने लगे कि बाहर कोई बच्चे मांगने वाले आए हुए है। मैं उन्हें कुछ पैसे देकर आता हूं। इतना कहने के बाद उसके पिता बाहर गली में चले गए। बाहर किसी की शादी में ढोल बज रहा था। यह देखकर उसके पिता वापस घर आने लगे, जैसे ही वो अपने घर की गली में आए उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसके पिता को टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता नीचे गिरकर घायल हो गए। उसकी पत्नी निफिया व राजू रावत ने उन्हें उठाकर निजी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed