{"_id":"67c55540b93e449a2e09b17a","slug":"accident-averted-in-yamunanagar-school-bus-saved-from-falling-into-canal-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में हादसा टला: ठेकेदार की लापवाही से नहर में गिरने से बची स्कूल बस, सवार थे 55 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में हादसा टला: ठेकेदार की लापवाही से नहर में गिरने से बची स्कूल बस, सवार थे 55 बच्चे
Mon, 03 Mar 2025 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:37 PM IST
सार
हादसा यमुनानगर के फतेहपुर गांव के पास हुआ। ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में एक नई नहर की खुदाई का काम चल रहा है। ठेकेदार ने नहर की खुदाई कर मिट्टी सड़क पर डाल दी। दो दिन पहले हुई बारिश में मिट्टी गीली होने के कारण कीचड़ हो गया है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक स्कूल बस निर्माणाधीन नहर में गिरने से बाल बाल बच गई। नहर की खुदाई करने के बाद ठेकेदार ने मिट्टी सड़क पर डाल दी। बारिश में मिट्टी गीली होने के कारण बस फिसल गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में करीब 55 स्कूली बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी इसकी शिकायत दी जा चुकी है।
हादसा यमुनानगर के फतेहपुर गांव के पास हुआ। ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में एक नई नहर की खुदाई का काम चल रहा है। ठेकेदार ने नहर की खुदाई कर मिट्टी सड़क पर डाल दी। दो दिन पहले हुई बारिश में मिट्टी गीली होने के कारण कीचड़ हो गया है। सोमवार को साबेपुर स्थित एक निजी स्कूल की बस जब बच्चों को लेकर वहां से गुजरी तो फिसलकर नहर की ओर चली गई। नहर किनारे खड़े एक बिजली के खंबे से टकराकर बस रुक गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पहले बच्चों को बाहर निकाला और उसके बाद जेसीबी की मदद से बस को भी निकाला गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि खंबा न होता हो बच्चों से भरी बस नहर में गिर जाती। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। उनका कहना है कि पहले भी यहां पर हादसा हो चुका है। उस समय भी ठेकेदार की शिकायत दी गई थी। लेकिन, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।