फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man died due to collision with a tractor trolley

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to collision with a tractor trolley
यमुनानगर। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गुलाबगढ़ गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैतपुर गांव निवासी इकराम ने बताया कि 25 मई को उसका भाई 31 वर्षीय अफजाल अपने दोस्त लेदा खास निवासी राहुल के साथ बाइक पर बेगमपुर गया था। देर शाम वहां से दोनों बाइक पर वापस लौट रहे थे। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गुलाबगढ़ गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इसके बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed