फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A trolley rammed a car full of family members going to Haridwar to donate Pind, one person died, seven people injured

पिंडदान करने हरिद्वार जा रहे परिवार सदस्यों से भरी कार को ट्राले ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत, सात लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
A trolley rammed a car full of family members going to Haridwar to donate Pind, one person died, seven people injured
यमुनानगर। हरिद्वार गंगा नदी में पिंडदान करने के लिए जा रहे पंजाब के खन्ना के एक परिवार की कार व ट्राले की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे दूर तक बिखर गए। हादसे में कार में सवार खन्ना जिले के गांव राज्जेवाला निवासी सुरेंद्र सिंह (50) की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, बेटे व भाई समेत परिवार के सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पंजाब के खन्ना जिले के गांव राज्जेवाला निवासी सुरेंद्र सिंह (50) की मां की मौत वर्ष 2015 में हुई थी। उनकी आत्मा की शांति के लिए परिवार हर साल पिंडदान करने हरिद्वार गंगा नदी में जाता है। बुधवार सुबह सुरेंद्र सिंह अपनी मां के पिंडदान करने अपने परिवार के साथ ‘आई10’ कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। कार में उसका भाई हरिओम, उसकी पत्नी ज्योति रानी, बेटा हरीश (18), भाभी रजनी, भतीजी 12 वर्षीय गीतिका, 13 वर्षीय हिमानी और भतीजा पांच वर्षीय हर्षित भी थे। कार को सुरेंद्र का भाई हरिओम चला रहा था। सुरेंद्र के बेटे हरीश ने बताया कि उसके चाचा बेहद आराम से कार चला रहे थे। जब वे अंबाला रोड पर कैल के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक ट्राला आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्राले की सीधी टक्कर उनकी कार में मार दी।
विज्ञापन

बुरी तरह फंसे हुए थे सुरेंद्र व हरिओम, खिड़कियां तोड़कर निकाले बाहर
हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग व राहगीर तुरंत कार के पास पहुंचे। किसी तरह से कार की पिछली सीट पर बैठे बच्चों व महिलाओं को बाहर निकला गया। किसी के सिर में चोट लगी थी, तो किसी के हाथ व पैर में चोटें लगी हुई थीं। अगली सीट पर बैठे सुरेंद्र व कार चला रहे हरिओम कार में बुरी तरह से फंस चुके थे। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद खिड़कियां व कार की बॉडी को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित किया, जबकि अन्य घायलों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले हुए हादसे के बाद चलने फिरने में असमर्थ थे सुरेंद्र
मृतक के बेटे हरीश ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र वर्ष 2016 में पंजाब में ही हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तब वह बाइक पर किसी काम से खन्ना जा रहे थे। हादसे में उनकी टांग टूट गई थी। बाद में ऑपरेशन कर उनकी टांग में रॉड डाली गई थी। इसके बाद उन्हें अधरंग हो गया था। तब से वे चलने फिरने में असमर्थ थे।

सदर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed