{"_id":"6529aaf82587b2866502c667","slug":"a-trolley-full-of-paddy-fell-into-a-drain-causing-a-jam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-7431-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धान से भरी ट्राली नाले में गिरी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धान से भरी ट्राली नाले में गिरी, लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर।
अनाज मंडी से थाना छप्पर जाने वाली रोड के मोड़ पर बना नाला हादसों को बुलावा दे रहा है। इस मोड़ पर सीजन के दिनों में फसल लाने वाले किसानों की ट्रालियों का तांता लगा रहता है। शुक्रवार काे भी एक किसान की धान से भरी ट्राली नाले में गिर गई। जिसकी वजह से घंटों ट्रैफिक जाम रहा। ट्राली बाहर निकालने के बाद यातायात बहाल हुआ। सरस्वतीनगर से थाना छ्प्पर तलाकौर होते हुए बिलासपुर जाने वाली सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। निवासी करनैल सिंह ने बताया कि इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश भी हुई थी, लेकिन वह सब ठंडे बस्ती में डाल दी गई। क्षेत्र के किसानों ने मांग की है कि अनाज मंडी के पास मोड़ पर बने नाले को ठीक करने की व्यवस्था की जाए।