फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A road will be constructed in Raipur Colony at a cost of Rs 54.78 lakh

Yamuna Nagar News: रायपुर कॉलोनी में 54.78 लाख रुपये से बनेगी सड़क

Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A road will be constructed in Raipur Colony at a cost of Rs 54.78 lakh
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करतीं महापौर व उप​स्थित अन्य। प्रवक्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर-12 की रायपुर कॉलोनी में लोगों को टूटी सड़क व जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से रायपुर में 54.78 लाख रुपये से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा।
महापौर सुमन बहमनी और भाजपा नेता नेपाल राणा ने वीरवार को नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क बनने से निवासियों के साथ यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता भी बेहतर होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क निर्माण को क्षेत्र की बुनियादी जरूरत से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मार्ग से श्मशान घाट तक पहुंचने वाले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। नगर निगम की ओर से इस कार्य पर 54.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अब लोगों को सड़क तैयार होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा, ताकि लोगों को लंबे समय तक इनका लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी या दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। नेपाल राणा ने कहा कि बेहतर सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र की लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत पूरी होगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद तिलक राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, मंडल अध्यक्ष आदेश राणा, राशिद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed