फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A man four year raped to marriage misconduct trick

शादी का झांसा देकर चार साल तक दुराचार का आरोप

Fri, 09 May 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 09 May 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
A man four year raped to marriage misconduct trick
यमुनानगर। शहर की एक महिला ने कॉलोनी के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। यह महिला पति के घर छोड़कर चले जाने के बाद दस साल से बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। इस बेसहारा विवाहिता को उसी की कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा और जब विवाहिता ने शादी की बात की तो वह वादे से मुकर गया। इस पर विवाहिता ने उस व्यक्ति से संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद आरोपी ने सोमवार को विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुराचार करने का प्रयास किया। शोर मचानेे पर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दस पहले उसका पति घर छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली ही रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात कॉलोनी में रहने वाले खुर्शीद से हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि खुर्शीद ने शादी का झांसा देकर उससे करीब ढाई साल तक शारीरिक संबंध बनाए और बार-बार कहने पर भी उससे शादी नहीं की। इसके बाद जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह अपनी बात से मुकर गया। इस पर उसने आरोपी से संबंध तोड़ दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी इस दौरान खुर्शीद उसके घर में घुस आया और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
मोबाइल लोकेशन की लेंगे मदद
जांच अधिकारी प्रवीन कौर ने बताया कि आरोपी के लिए पुलिस हर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तारी के लिए आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बाक्स-
दो टीमें तलाश में जुटी
थाना फर्कपुर प्रभारी दयालचंद ने बताया कि आरोपी की धर पकड़ के लिए दो टीमें गठित की गई है। एक टीम उनके नेतृत्व में तो दूसरी एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में काम कर रही है। दोनों टीमों ने आरोपी को दबौचने के लिए कईं जगहों पर दबिश दी और दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed