फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A campaign will be launched against child marriage and cybercrime

Yamuna Nagar News: बाल विवाह, साइबर अपराध के खिलाफ चलेगा अभियान

Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched against child marriage and cybercrime
यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनवरी व फरवरी माह के दौरान जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इनमें बाल विवाह मुक्त भारत और मैनेजिंग द डिजिटल वर्ल्ड (थिंक बिफोर यू शेयर) अभियान शामिल हैं। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान नालसा की बाल विवाह उन्मूलन स्कीम-2025 आशा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों के साथ-साथ इसे रोकने के लिए मौजूद कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, गांवों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर के सहयोग से जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीजेएम कादियान ने बताया कि मैनेजिंग द डिजिटल वर्ल्ड अभियान का मकसद लोगों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क करना है। इसमें डिजिटल एडिक्शन, फेक न्यूज से होने वाले नुकसान बताए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed