{"_id":"145-58711","slug":"Yamuna-Nagar-58711-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिक आइडेंटिटी नंबर से होगी विद्यार्थी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिक आइडेंटिटी नंबर से होगी विद्यार्थी की पहचान
Yamuna Nagar
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमेश कुमार त्यागी
जगाधरी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे खिलाड़ियों (विद्यार्थी) के लिए अच्छी खबर है। खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियोें को ऑनलाइन रजिस्ट्रेेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद बोर्ड की ओर से विद्यार्थी को एक यूनिक आइडेंटिटी नंबर (यूआईडी) जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर विद्यार्थी अपने मनचाहे खेल में भाग ले सकेंगे। हाल ही में सीबीएसई के अधिकारियों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रक्रिया में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बाकायदा एक सर्कुलर जारी किया गया है।
सीबीएसई स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को पहले खेलों में भाग लेने के लिए मैन्युअल अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता था। यही वजह थी कि पहले प्रत्येक खेल के लिए अलग-अलग नाम भेजे जाते थे। इस वजह से कई बार असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती थी। सीबीएसई अधिकारियों ने खेलों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब विद्यार्थी को ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी के साथ-साथ स्कूल मैनेजमेंट को भी फायदा मिलेगा।
किसी भी खेल में भाग ले सकेंगे विद्यार्थी
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थी को सीबीएसई की ओर से एक यूनिक आइडेंटिटी नंबर जारी किया जाएगा। इसके आधार पर विद्यार्थी किसी भी खेल में भाग ले सकते हैं। सीबीएसई के अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन स्पोर्ट्स लिंक पर किया जाएगा। जहां पर विद्यार्थी की लेटेस्ट फोटो अपलोड की जाएगी। सीबीएसई ने सर्कुलर के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं। जो विद्यार्थी किसी खेल में भाग लेना चाहते हैं, उनका रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। यूआईडी की खास बात यह है कि यह तब तक वैध रहेगा, जब तक विद्यार्थी स्कूल में पढ़ रहा है। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी अपना स्कूल चेंज करता है, तो उस स्थित में विद्यार्थी को दोबारा से रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं पडे़गी। सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक पूरी जानकारी के लिए अपना नया पेज बनाया है। जिसमें खेल संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध है। यहीं पर खेल कैलेंडर से लेकर सभी खिलाड़ियों के लिए जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। ये रजिस्ट्रेशन स्कूल स्तर पर नहीं, अपितु बोर्ड स्तर पर होगा। यह डाटा बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
खेलों में भाग लेने से वंचित रह जाते थे खिलाड़ी
सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दीपक सिंघला का कहना है कि सीबीएसई ने विद्यार्थियों के हित में सराहनीय कदम उठाया है। इससे स्कूलों को हर साल खिलाड़ियों के नाम भेजने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा स्कूल बदलने के बाद भी विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पडे़गी। जबकि इससे पहले हर इवेंट में भाग लेने के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता था। नई प्रक्रिया से सभी को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले कई बार विद्यार्थियों की लिस्ट बोर्ड अधिकारियों तक समय पर पहुंच नहीं पाती थी, जिस कारण कई खिलाड़ी खेलों में भाग लेने से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
यह है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
पहले बोर्ड की न्यू एकेडमिक वेबसाइट पर जाएं। इसमें फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स एंड गेम्स पर जाएं। जहां पर रजिस्ट्रेशन योर स्कूल पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपनी आईडी पर एक लॉग इन और पासवर्ड मिलेगा।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई ने खिलाड़ियों को यूनिक आइडेंटिटी नंबर जारी करने का निर्णय लिया है। अब सीबीएसई को स्कूलों में मौजूद खिलाड़ियों की सही संख्या पता रहेगी और खिलाड़ी को सभी खेलों में भाग लेने का समान अवसर मिलेगा।
आरजे खांडेराव, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई, पंचकूला।