{"_id":"145-58710","slug":"Yamuna-Nagar-58710-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से काटी 45 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से काटी 45 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद
Yamuna Nagar
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली। क्षेत्र के गांव ताहरपुर कलां के जंगल से काटी गई करीब 45 क्विंटल खैर की लकड़ी वन विभाग ने पकड़ी है। दो दिन पहले तस्करों ने यह लकड़ी है। वन विभाग ने पकड़ी गई खैर को ट्रक चालक समेत पुलिस के हवाले कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ राजेश गुलिया ने बताया कि छछरौली क्षेत्र के ताहरपुर कलां के जंगल से उनको दो दिन पहले खैर के पेड़ कटने की सूचना मिली थी। जिस पर वन विभाग ने ताहरपुर के जंगलों से काटे गए 9 पेड़ों की गिनती कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को वन विभाग के रेंज अधिकारी नवल किशोर, जितेंद्र अहलावत, ओमप्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मुखबिर से उनको सूचना मिली थी कि तस्कर खैर की लकड़ी को सुबह छह बजे ताहरपुर से निकालेंगे। जिस पर वन विभाग की टीम ने एनएच 73 ए पर मानकपुर गांव के पास नाका लगाकर खैर से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। डीएफओ ने बताया कि ट्रक में करीब 45 क्विंटल खैर की लकड़ी भरी हुई थी। पकड़ी गई लकड़ी की मार्केट कीमत करीब सवा लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग इस लकड़ी तस्करी के मामले की तह तक जाने के लिए टीमों का गठन कर रहा है।
विज्ञापन