फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   67 development works will be done in the city with Rs 39.5 crore, Yamunanagar

शहर में 39.5 करोड़ रुपये से होंगे 67 विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
67 development works will be done in the city with Rs 39.5 crore, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विनसिटी में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास कार्य करवाएं जाएंगे। आठ दिन में ही नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच ने 67 कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार किए हैं। लगभग साढ़े 39 करोड़ से होने वाले इन कार्यों को निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन कार्यों के टेंडर अलॉट कर निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
मेयर मदन चौहान ने बताया कि ट्विनसिटी के विकास को लेकर नगर निगम बेहतर काम कर रहा है। छुट्टी के दिन भी इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी ड्यूटी रह कर काम कर रहे हैं। एक्सईएन एलसी चौहान के नेतृत्व में एक टीम वार्ड नंबर एक से 11 तक की विभिन्न कॉलोनियों के विकास को लेकर काम कर रही है। वहीं एक्सईएन रवि ओबरॉय के नेतृत्व में दूसरी टीम वार्ड नंबर 12 से 22 तक की विभिन्न कॉलोनियों में विकास कार्य करवा रही है। इसी तरह एक्सईएन अंकित लोहान की टीम अमरूत स्कीम के तहत शहर में विकास कार्य करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर चौहान ने बताया कि बीते शनिवार व रविवार को इंजीनियरिंग ब्रांच ने लगभग 25 करोड़ रुपये के 37 कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए थे। इसके बाद शुक्रवार तक लगभग 9.32 करोड़ के 21 विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए। इसी तरह इस शनिवार को भी इंजीनियरिंग ब्रांच ने 19 विकास कार्यों के लगभग 5.20 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर में इंजीनियरिंग ब्रांच की ओर से कुल 67 विकास कार्यों के 39.52 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार किए गए। इसके तहत शहर में पक्की गलियां, नालियां, सड़कें, पार्कों का सुंदरीकरण, मरम्मत कार्य व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। हाल ही में नियमित हुई अवैध कॉलोनियों में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed