फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   60 thousand rupees stolen from the shop's cash box

Yamuna Nagar News: दुकान के गल्ले से चुराए 60 हजार रुपये

Fri, 27 Jun 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees stolen from the shop's cash box
यमुनानगर। जगाधरी के हनुमान गेट स्थित बारदाने की दुकान के गल्ले से चोरों ने 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भटौली निवासी दुष्यंत रोहिला ने शिकायत में बताया कि उसकी जगाधरी के हनुमान गेट स्थित गोपाल नगर में बारदाने की दुकान है। वह 24 जून को दुकान बंद करके बाहर गया था। आधे घंटे बाद जब वह वापस दुकान पर आया तो गल्ले का लगा ताला टूटा था और 60 हजार रुपये गायब थे। इस पर उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन


पार्क से महिला का पर्स चोरी

यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी निवासी इंद्रजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार शाम साढ़े चार बजे मॉडल टाउन स्थित राम तीर्थ पार्क में आई थी। बेंच पर पर्स रखकर वह व्यायाम करने लगी। तभी किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल, पीएनबी की पासबुक व 150 रुपये थे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed