{"_id":"6918d730509dba55dc0dbd8f","slug":"52-students-were-honored-for-their-outstanding-performance-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-146869-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 52 विद्यार्थियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 52 विद्यार्थियों का किया सम्मान
Sun, 16 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में शनिवार को विद्यार्थी सम्मान समारोह करवाया गया। इस दौरान शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि संस्थान निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा ने किया।
समारोह कंप्यूटर विभाग अध्यक्षा डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, प्रबंधन विभाग की अध्यक्षा अनीशा छाबड़ा के नेतृत्व में करवाया गया। समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर स्थान पाने वाले 52 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
निदेशक डॉ. राणा ने बताया कि कक्षा प्रतिनिधि, विभिन्न सह-शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 52 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। विद्यार्थियों ने वाद्य वादन, गायन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, विज्ञापन बनाओ, नाटक, मिमिक्री, कार्ड मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, रचनात्मक कॉर्पोरेट चुनौती इत्यादि स्पर्धाएं।
विज्ञापन
प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं और उप-विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, पूरे सत्र में उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों व सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय रेडक्रॉस शिविर में सामाजिक सेवा, टीम वर्क और टीम बिल्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।