{"_id":"61afba72926b1554c60f6c3a","slug":"5-lakh-extortion-sought-from-congress-leader-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl9203681","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता से मांगी 5 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता से मांगी 5 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांग्रेसी नेता सेक्टर 17 निवासी नरपाल सिंह से एक युवक ने फोन पर पांच लाख रुपये की रंगादारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि न देने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
नरपाल सिंह यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। नरपाल ने रादौर निवासी विशाल पर फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। सेक्टर 17 निवासी नरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन से एक युवक उसके घर व उसके पेट्रोल पंप की रैकी कर रहा था। उनके पास 28 नवंबर को अलग-अलग तीन नंबरों से फोन आया। आरोपी ने अपना नाम रादौर निवासी विशाल बताया। आरोपी ने उसे फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
नरपाल ने बताया कि आरोपी ने व्हाट्सएप चैट करके भी उससे रगंदारी की मांग की। चैट में आरोपी बार-बार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर आरोपी उसे जान से खत्म करने की धमकियां दे रहा है। परेशान होकर उन्होेने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी रादौर निवासी विशाल के खिलाफ रंगादारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।