फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   49 models presented by students in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए 49 मॉडल जिसमें 25 रहे अहम मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
49 models presented by students in science exhibition
बिलासपुर। खंड संसाधन केंद्र में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने 49 मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल में जहां कचरा प्रबंधन की सीख दी, वहीं दूषित जल के उपचार की विधि भी बताई। निर्णायक मंडल के द्वारा प्रदर्शनी के लिए 25 मॉडल को चयनित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बच्चों ने रोबोटिक्स एडं ओटोमेशन, कचरा प्रबंधन एवं दूषित जल उपचार तंत्र, दैनिक जीवन में गणित का प्रयोग, पृथ्वी व सौर मंडल विज्ञान विषयों पर बच्चों के द्वारा आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल ने कहा कि विज्ञान का इस्तेमाल अच्छे और सकारात्मक कार्यों के लिए कर हम अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। भविष्य में मनुष्य के सामने अनेक चुनौतियां हैं जो विज्ञान की मदद से दूर कर सकते हैं। विज्ञान की मदद से कृषि उत्पादन में वृद्धि करके गरीबी को दूर किया जा सकता है। विज्ञान की मदद से ऐसी दवायें, इंजेक्शन और एंटीबॉयोटिक विकसित कर सकते हैं जिससे अनेक जानलेवा बीमारियों का उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

बाक्स
इन स्कूलों के बच्चे रहे अव्वल
वहीं मॉडल प्रदर्शनी में कक्षा नौ से 12वीं के वर्ग में रोबोटिक्स एंड ओटोमेशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भेड़थल ने पहला, राजकीय हाई स्कूल अलीशेर पुर माजरा ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। कचरा प्रबंधन और दूषित जल उपचार तंत्र वर्ग में राजकीय मॉडल स्कूल ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिहटा ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भेड़थल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दैनिक जीवन में गणित का प्रयोग विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिलासपुर ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तुंबी ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिहटा ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह पृथ्वी ओर सौरमंडल विज्ञान विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाबनी कलां ने पहला, राजकीय माडल स्कूल बिलासपुर ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनौरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से कक्षा छह से आठ के वर्ग में रोबोटिक्स एडं ओटोमेशन विषय पर राजकीय माध्यमिक स्कूल मखौर ने पहला, राजकीय माध्यमिक स्कूल मंधार ने दूसरा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय अहड़वाला ने तीसरा स्थान ,कचरा प्रबंधन एवं दूषित जल उपचार तंत्र विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तुंबी ने पहला, राजकीय माध्यमिक स्कूल मारवा खुर्द ने दूसरा व राजकीय माध्यमिक स्कूल मंधार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
गणित ने इन स्कूलों के बच्चों ने मेधा का किया प्रदर्शन
दैनिक जीवन में गणित का प्रयोग विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहटा ने पहला , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भेड़थल ने दूसरा व राजकीय माध्यमिक स्कूल मखौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पृथ्वी और सौरमंडल विज्ञान विषय पर राजकीय माध्यमिक स्कूल मखौर ने पहला, राजकीय माध्यमिक स्कूल रामखेड़ी ने दूसरा व राजकीय माध्यमिक स्कूल अहड़वाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम संयोजक रोमिका ने बताया कि खंड स्तरीय प्रदर्शनी में स्थान पाने वाले बच्चों जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। विज्ञान प्रदर्शनी में सुमन शर्मा, अमित कत्याल ,मेघा अग्रवाल, राकेश कुमार, अमित कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। बीईओ नरेश पाल के द्वारा प्रथम ,द्वीतिय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. सुनील कंबोज, रामपाल, हरजिंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, नवीन कुमार, सचिन नागपाल, प्रमोद, रेनू, अंजू सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed