फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   38 thousand rupee withdrawn from account to change ATM card

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए साढ़े 38 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
38 thousand rupee withdrawn from account  to change ATM card
कस्बा सरावां स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर किसी ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर उसके बैंक खाते से 38 हजार 500 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने के मैसेज को देखकर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सरदहेड़ी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सारवां स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आए थे। जहां रुपये निकालते समय बूथ के आसपास खड़े युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज देखकर जब उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। पीड़ित युवक ने स्टेट बैंक में जाकर खाता चेक कराया, तो उनके खाते से एटीएम कार्ड के जरिए 38 हजार 500 रुपये निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed