फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   31 janavaree ko deshabhar ke jila mukhyaalayon par jalae jaenge sarakaar ke putale

31 जनवरी को देशभर के जिला मुख्यालयों पर जलाए जाएंगे सरकार के पुतले : रत्नमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
31 janavaree ko deshabhar ke jila mukhyaalayon par jalae jaenge sarakaar ke putale
रादौर। केंद्र सरकार ने दिल्ली किसान आंदोलन को लेकर नौ दिसंबर को हुए लिखित समझौते को जल्द लागू नहीं किया तो संयुक्त किसान मोर्चा 31 जनवरी को देशभर में सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर पुतले जलाएगा।
विज्ञापन

यह बात भाकियू (टिकैत गुट) प्रदेश अध्यक्ष रत्नमान ने रविवार को गांव काजनू में मीडिया से रूबरू होकर कही। उन्होंने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर आयोजित की गई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से नौ दिसंबर को भेजे गए लिखित समझौते को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में यह सामने आया कि केंद्र सरकार समझौते को लागू करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। बैठक में मौजूद नेताओं ने 31 जनवरी को देशभर के जिला मुख्यालय पर सरकार के पुतले जलाने व धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। रत्नमान ने यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला जिला में बारिश से नष्ट हुई फसलों की गिरदावरी (सर्वे) करवाए जाने की भी सरकार से मांग की है। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि यदि सरकार ने जल्दी गिरदावरी करवाने का कार्य शुरू नहीं करवाया तो जिला मुख्यालय पर सरकार प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुखबीर कौर महिला मंडल प्रधान, सुभाष हरतोल प्रदेश सचिव, संदीप संखेड़ा जिला उपाध्यक्ष, विनोद डांगी जिला सचिव, सुखदेव सलेमपुर मंडल महासचिव, पवन गोयल दामला महासचिव ब्लॉक रादौर, अशोक कंबोज युवा ब्लॉक प्रधान रादौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed