फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 percent seats still vacant in colleges

कालेजों में 30 फीसदी सीटें अभी भी खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
30 percent seats still vacant in colleges
जिले के कॉलेजों में दूसरी वरीयता सूची के दाखिले हो चुके हैं। इसके बाद भी अधिकतर कॉलेजों में 30 फीसदी खाली हैं। कुछ संकाय में तो 40 फीसदी तक सीटें बची र्हुइं हैं। इसलिए अब सोमवार को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस बार 12वीं का 100 फीसदी रिजल्ट आने पर उम्मीद थी कि पहली वरीयता सूची से ही कॉलेजों में सीटें भर सकती हैं। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी स्थिति सामान्य देखी जा रही है। विद्यार्थी पहले शहर के कॉलेजों को महत्व देते हैं। इसलिए छोटे कस्बों में खुले कॉलेजों में 30 फीसदी सीटें रिक्त रह जाती थी। इस बार भी ग्रामीण क्षेत्र में सीटों की संख्या ज्यादा है, लेकिन इस बार शहर के कॉलेजों में भी सीटें बची हुई हैं।
विज्ञापन

15 अक्टूबर से शुरू होंगी कक्षाएं
28 सितंबर को पोर्टल दोबारा खुलने के बाद तीन अक्टूबर तक फीस जमा करवाने का समय दिया जा सकता है। वहीं एक अक्टूबर से पीजी के दाखिलों के लिए भी पोर्टल खोला जाना है। ऐसे में उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा 15 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन
अधिकतर कॉलेजों में 30 फीसदी तक अभी सीटें खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए 28 सितंबर को पोर्टल खोला जाएगा। इस दौरान वे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया। सभी कोर्स के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। ताकि किसी विद्यार्थी का दाखिला रद्द होता है तो उस स्थिति में अन्य विद्यार्थी का दाखिला किया जा सकें। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार होने से उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया। सोमवार को दाखिला संबंधी नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बलजीत कौर, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज छछरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed