फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   3 days left for online registration, 70% applications so far, Yamunanagar

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 3 दिन शेष, अब तक 70 फीसदी आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
3 days left for online registration, 70% applications so far, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जोर नहीं पकड़ पा रही है। अभी तक जिले के विभिन्न कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के मुकाबले केवल 70 फीसदी आवेदन ही आएं है। वहीं आवेदन के अब तीन दिन शेष बचे हैं। यह हाल तब है जब लगभग सभी कॉलेजों ने अपने यहां पंजीकरण करने के लिए निशुल्क सुविधा प्रदान की हुई है।
उल्लेखनीय है कि 12वीं में सौ फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छछरौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में आठ सौ सीटों के लिए केवल 545 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण करवाया है। वहीं 300 विद्यार्थी भी दस्तावेजों की जांच करवाने नहीं पहुंचे हैं, जबकि यह जिले का सबसे बड़ा सरकारी कॉलेज है। वहीं जिले कॉलेजों में करीब नौ हजार सीटें हैं। ऐसे में आवेदन पूरे नहीं आए तो कट ऑफ से काम चलाने की सोच रहे उच्चतर विभाग को पिछले सालों की तरह खुली व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान पोर्टल का सर्वर लगातार दिक्कत कर रहा है। सोमवार को भी पोर्टल करीब दो घंटे तक बंद रहा। ऑनलाइन सिस्टम में आने वाली खामियों के कारण भी काफी विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। बार-बार सर्वर बंद होना, फिर अकाउंट नंबर पूरा नहीं डलना आदि समस्याएं आ रही हैं। इस साल आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन मॉकड्रिल के दौरान ही पोर्टल में खामियां सामने आने पर आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई ती। बाद में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दोबारा शेड्यूल जारी कर 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू की। प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कॉलेजों की स्थित
कॉलेज कुल सीट पंजीकरण
छछरौली सरकारी कॉलेज-800 545
बिलासपुर कॉलेज-420 380
रादौरी कॉलेज-290 359
सरस्वती नगर-240 120
प्रताप नगर-60 40
डीएवी गर्ल्स -2165 747
डीएवी साढौरा-380 140
महाराजा अग्रसेन-900 650
आवेदन कम मिलने का एक कारण प्रवेश प्रक्रिया देरी से शुरू होना भी है। अल्पसंख्यक कॉलेजों में ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके अलावा तकनीकी और अन्य व्यवसायिक कॉलेजों ने पहले ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। ऐसे में अधिकांश विद्यार्थी उन कॉलेजों में प्रवेश लेने पहुंच गए। अभी तीन दिन बचे हुए हैं। अंतिम समय में ज्यादा पंजीकरण होते हैं। - डॉ. पीके बाजपेयी, प्रिंसिपल, अग्रसेन महाविद्यालय

शुरूआत में कम आवेदन आएं हैं। अभी तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में सभी सीटें फुल हो जाएंगी। सीटें बचती हैं तो 13 सितंबर को फिर से पोर्टल खोला जाना है। ऐसे में तमाम बच्चों को दाखिला मिल जाएगा। अभी विद्यार्थी दिल्ली और चंडीगढ़ में दाखिला लेने का प्रयास कर रहे हैं। - डॉ. बलजीत कौर, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज, छछरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed