फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2985 students will take the foundational exam

Yamuna Nagar News: 2985 विद्यार्थी देंगे बुनियाद परीक्षा

Fri, 26 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
2985 students will take the foundational exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत आधार देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन बुनियाद के तहत पहले चरण की परीक्षा शुक्रवार को करवाई जा रही है। जिलेभर में इस परीक्षा के लिए कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2985 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले के सभी छह खंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बुनियाद के पहले चरण में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद तीसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन और निशुल्क कोचिंग के माध्यम से आगे की तैयारी करवाई जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत जेईई, नीट, एडीए और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत तीन चरणों की परीक्षा आयोजित की जाती है। तीनों चरणों को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य

बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा आज दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए पोर्टल से डाउनलोड किया गया स्पष्ट और पढ़ने योग्य एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा शुक्रवार आज को दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी खंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। -विशाल सिंघल, विशेषज्ञ, जिला विज्ञान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed