फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 thousand students are studying in non-recognized schools

Yamuna Nagar News: गैर मान्यता स्कूलों में पढ़ रहे 20 हजार विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
20 thousand students are studying in non-recognized schools
जिला ​शिक्षा सदन कार्यालय यमुनानगर। आर्काइव
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गैर मान्यता वाले स्कूलों की सूची जारी की है। इसमें जिले के 40 स्कूल हैं। यहां 20 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सूची जारी होते ही यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक चितिंत हो उठे है। चिंता का कारण यह है कि बोर्ड ने इन संस्थानों से मिलने वाली स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट(एसएलसी) को भी अमान्य करार दिया है। ऐसे में इन स्कूलों की एसएलसी किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन

अब शिक्षा निदेशालय और बोर्ड की सख्ती के कारण अभिभावकों अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। चूंकि अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूलों में करवाते हैं तो उनकी एसएलसी मान्य नहीं होगी। पिछले साल के अंत में शिक्षा निदेशालय ने जिले के कई स्कूलों को अमान्य करार दिया था। जिसके चलते यह स्कूल न तो दाखिले कर सकते थे और न ही कक्षाएं लगा सकते थे। इसके बाद नए सत्र की शुरुआत से पहले शिक्षा निदेशालय ने दोबारा जिला विभाग से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी। विभाग ने दोबारा सूची निदेशालय को भेजी दी थी। परंतु जिला शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूलों ने आदेशों व नियमों को ठेंगा दिखाते हुए इस बार फिर विद्यार्थियों का दाखिला ले लिया। दाखिलों के दौरान भी शिक्षा विभाग आंखें मूंदें रहा। जिसका खामियाजा विद्यार्थियों व अभिभावकों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा गैर मान्यता वाले स्कूल शहर में

बोर्ड ने खंड शिक्षा के अनुसार, अमान्य स्कूलों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार छछरौली खंड में दो स्कूल, रादौर व सरस्वतीनगर में दो-दो , साढ़ौरा में चार, बिलासपुर में छह, शहर में सबसे ज्यादा 24 स्कूल बिना मान्यता के हैं। यमुनानगर शहर की हमीदा कॉलोनी में ही नौ व जगाधरी शहर में छह ऐसे स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन
जिले में चल रहे सभी गैर-मान्य स्कूलों को दाखिला न करने व कक्षाएं न लगाने के आदेश दिए गए हैं। पिछले साल इन स्कूलों को अस्थायी मान्यता दे दी गई थी। अभी उनके पास कार्रवाई को लेकर बोर्ड और निदेशालय की ओर से आदेश नहीं आए हैं। निर्देश आने पर ऐसी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
- धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed