फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 thousand robbed from truck driver, Yamunanagar

ट्रक चालक से 20 हजार की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
20 thousand robbed from truck driver, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। बेलगढ़ के पास ट्रक चालक से तीन बदमाशों ने देसी कट्टे से वारकर 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। ट्रक चालक ने नौकरी छोड़ चुके क्लीनर पर षड्यंत्र के तहत लूट को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी क्लीनर को नामजद करते हुए तीन अन्य लोगोें पर लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतापनगर पुलिस को दी गई शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव झिंझाना निवासी शकीर ने बताया कि वह ट्रक चालक है। उसके साथ पहले छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी दिलशाद भी नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले ट्रक मालिक ने दिलशाद को नौकरी से हटा दिया। वह 21 अक्तूबर कोपानीपत से ट्रक को लेकर बजरी लेने के लिए क्रेशर जोन बल्लेवाला जा रहा था। तभी रास्ते में दिलशाद ने उससे लिफ्ट मांग ली।
विज्ञापन

आरोपी दिलशाद उसे कहने लगा कि उसे छछरौली छोड़ देना। जब वह छछरौली पहुंचा तो दिलशाद ने कहा कि वह कुछ समय के लिए घर जाकर आ रहा है और उसे रास्ता नहीं पता तो वह उसे बल्लेवाला जोन में छोड़ कर आ जाएगा। इस पर उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। लगभग दो घंटे के बाद दिलशाद आया और उससे कहने लगा कि वह ट्रक चलाएगा और उसके पास जो रुपये हैं, वह सीट के नीचे रख दो। उसने अपनी जेब से 20 हजार रुपये, लाइसेंस, आधार कार्ड व मोबाइल निकालकर क्लीनर सीट के नीचे रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलशाद गाड़ी चलाता हुआ बल्लेवाला से बेलगढ़ के रास्ते पर जंगल के बीच पहुंचे तो सामने से सिल्वर रंग की बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लड़के मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। आरोपियों ने ट्रक के आगे बाइक अड़ाकर रोक लिया। तीनों लड़के ट्रक में चढ़ गए और उसके साथ मारपीट की। इनमें से एक लड़के के पास देसी कट्टा भी था। उसने देसी कट्टे से उसकी कमर पर कई वार किए और उसे साइड में गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने सीट के नीचे रखे 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

दिलशाद भी वहां से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में शकीर में बताया कि बदमाशों ने दिलशाद के साथ मारपीट नहीं की।उसे पूरा शक है कि आरोपी दिलशाद इस वारदात में शामिल है। इस परर पुलिस ने आरोपी दिलशाद को नामजद करते हुए तीन अन्य पर साजिश के तहत लूट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापनगर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed