{"_id":"605a40ab8ebc3ecfdd542875","slug":"20-lakh-rupees-from-a-person-with-the-greed-to-double-the-rupee-in-20-months-yamuna-nagar-news-knl6511099","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 माह में रुपये डबल करने का लालच देकर व्यक्ति से ठगे 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 माह में रुपये डबल करने का लालच देकर व्यक्ति से ठगे 20 लाख रुपये
विज्ञापन
यमुनानगर। 20 माह में रुपये डबल करने का लालच देकर सैफरोन इंडिया टूरिज्म कंपनी के मालिक ने नई दिल्ली निवासी मोहम्मद जियुल हक से 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी रविंद्र ने सेक्टर 17 में कंपनी का कार्यालय बनाया हुआ था। 20 लाख रुपये लेने के बाद कंपनी मालिक कार्यालय खाली करके फरार हो गया। निर्धारित समय अवधि में जब पीड़ित व्यक्ति के खाते में रुपये नहीं आए तो वह कार्यालय आया तो यहां कार्यालय खाली मिला। पूछने पर लोगों ने बताया कि कंपनी बंद हो गई है। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी कंपनी मालिक रविंद्र कुमार पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली के शाहीन बाग निवासी मोहम्मद जियुल हक ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दो साल पहले उसकी सेक्टर 17 के एससीओ स्थित सैफरोन इंडिया टूरिज्म कंपनी के मालिक रविंद्र कुमार से फोन पर बात हुई। तब आरोपी ने उसे बताया कि उनकी कंपनी 20 माह में रुपये डबल करके देती है। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाया और विश्वास दिलाने के लिए उसे सिक्योरिटी के तौर पर 5 लाख रुपये के तीन चेक भी दिए। इसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों में आरोपी के पास 20 लाख रुपये जमा करा दिए। आरोपी द्वारा बताई गई समय अवधि में जब रकम के पैसे खाते में नहीं पहुंचे तो उसने फोन किया। फोन न उठने पर वह आरोपी के कार्यालय गया लेकिन वहां कार्यालय नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि यह कंपनी बंद हो चुकी है। जिसके बाद उसने खुद को ठगा सा महसूस किया। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इकोनोमिक सेल द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के बाद सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कंपनी के मालिक रविंद्र कुमार पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई जनक सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।