फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   19 special trains will be run on Holi

होली पर वाराणसी व बनमखी के लिए चलाई दो विशेष गाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
19 special trains will be run on Holi
अपनों के संग रंग खेलने की उमंग दूसरे राज्यों में रह रहे लोग होली पर घर जाने के लिए रेलगाड़ियों के टिकट बुक करवा रहे हैं। परंतु अधिकांश गाड़ियों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। होली पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अंबाला मंडल से त्योहार विशेष एक्सप्रेस का संचालन कर रहा है। अंबाला मंडल से की ओर से कुल 19 गाड़ियों का संचालन होली स्पेशल के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसमें से दो का ठहराव यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दिया गया है। इस दौरान श्रीगंगानगर से चलकर वाराणसी जाने वाली और ऊधमपुर से चलकर बनमनखी जाने वाली होली स्पेशल यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर रुकेंगी। इसमें आरक्षित व अनारक्षित दोनों बोगियां हैं। जिसका संचालन अलग-अलग दिन किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दो होली स्पेशल एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है। जो दोनों तरफ रुकेगी। अभी इसके लिए प्लेटफार्म नंबर दो व तीन निर्धारित किया गया है। अंबाला से सहारनपुर जाने के लिए ट्रेन दो नंबर और सहारनपुर से अंबाला की तरफ जाने वाली ट्रेन तीन नंबर पर रुकेगी। रेलवे ने यमुनानगर जगाधरी में इन दोनों गाड़ियों का दो मिनट का ठहराव दिया है। वहीं श्रीगंगानगर से वाराणसी के बीच गाड़ी संख्या 04529-04530 का संचालन 13 से 20 मार्च तक किया जाएगा। श्रीगंगानगर से वाराणसी के लिए रविवार व बुधवार यह ट्रेन चलेगी। जबकि वाराणसी से श्रीगंगानगर के लिए इसका संचालन 14 से 21 मार्च तक किया जाएगा। जो वाराणसी से सोमवार व वीरवार को चलेगी। श्रीगंगानगर से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन वाराणसी के लिए चलेगी। जो रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। जबकि अगले दिन शाम पांच बजे वाराणसी पहुुंचेगी। श्रीगंगानगर से चलकर यह ट्रेन अबोहर, मलोट, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी से होकर सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर रुकती हुई वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से चलकर बनमनखी स्टेशन के बीच गाड़ी चलाई गई है। इस का संचालन 13, 17 व 21 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन 04077-04078 संख्या से चलाई जाएगी। अमृतसर से यह 13 से 21 मार्च तक चलाई जाएगी। जबकि बनमनखी से 15 से 23 मार्च तक चलाई जाएगी। यह अमृतसर रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर चलेगी। जो दोपहर करीब सवा 12 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। जबकि बनमखी स्टेशन पर यह अगले दिन शाम साढ़े पांच बजे पहुंचेगी। बनमनखी से सुबह साढ़े छह बजे चलकर यह सुबह करीब सवा दस बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि अमृतसर पहुंचने का समय शाम पांच बजे होगा। इसका ठहराव ब्यास, जालंधर, फगवाड़ा, फिलौर, लुधियाना, ढंढारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, लक्सर, नजीबाबाद, स्योहारा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मलकालगंज, सीतापुर, बुढ़्वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, मैरवा, सीवान, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, अक्ष्यवत राय नगर, देसारी, मनहार रोड, शाहपुर सहित इसके कुल 48 ठहराव किए गए हैं। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है।

होली पर ट्रेनों की भीड़ से निजात दिलवाने के लिए कुछ अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें आरक्षित व अनारक्षित दोनों प्रणाली है। विशेष श्रेणी की इन गाड़ियों के संचालन से लोगों को सुविधा मिलेगी।
-हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed