{"_id":"6a343bee3720946f6d07ec44","slug":"1736-candidates-will-take-the-neet-at-six-centers-in-the-district-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158080-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले के छह केंद्रों पर 1,736 अभ्यर्थी देंगे नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले के छह केंद्रों पर 1,736 अभ्यर्थी देंगे नीट
Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के छह केंद्रों पर होगी। इस दौरान छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी केंद्रों पर पुलिस बल के साथ सीपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे।
परीक्षार्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र में से कोई एक फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं, पूरी बाजू की कमीज, घड़ी, जेवरात और कड़ा पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए एक घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जबकि सामान्य अभ्यर्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
इसे लेकर डीसी प्रीति ने सभी अधिकारियों की वीरवार को बैठक ली। इस दौरान डीसी ने कहा कि सेंटर सुपरिटेंडेंट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी टीम भावना से कार्य करें और परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
डीसी ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कमरों की खिड़कियां और दरवाजे सही स्थिति में होने चाहिए तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एएसपी आशीष चौधरी, नगराधीश पीयूष गुप्ता, रादौर एसडीएम नरेंद्र कुमार, छछरौली एसडीएम जसपाल सिंह गिल, डीएसपी रजत गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता और डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।