फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16 nominations for councillor in four municipalities in the corporation

Yamuna Nagar News: निगम में पार्षद के चार पालिका में 16 नामांकन

Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
16 nominations for councillor in four municipalities in the corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी से मेयर और नगर पालिका रादौर के चेयरमैन पद के लिए शनिवार को कोई नामांकन नहीं आया। वहीं नगर निगम के पार्षद पद पर चार और पालिका से पार्षद पद पर 16 नामांकन आए। नामांकन प्रक्रिया में निगम के मेयर पद पर अभी तक एक भी नामांकन नहीं है, वहीं निगम पार्षद पदों पर कुल चार नाम हो गए हैं, वहीं पालिका के चेयरमैन पद पर एक और पार्षद पदों पर कुल 17 नाम आ चुके हैं।
अब नामांकन के लिए केवल सोमवार का ही दिन है, जिसमें भाजपा के मेयर, चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशी नामांकन करेंगे। कांग्रेस भी रविवार (आज) को निगम मेयर व पार्षद पदों पर अपने प्रत्याशी घोषित करेगी।
विज्ञापन

साथ ही अन्य दल भी आज प्रत्याशियों का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में नामांकन के आखिरी दिन कल काफी संख्या में नामांकन होने की संभावना है, जिससे गत दिनों में नामांकन ड्यूटी में प्रत्याशियों के इंतजार में दिनभर बैठे रहने वाले अफसर व अन्य स्टाफ कल पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम यमुनानगर से पूर्व डिप्टी मेयर रामपाल की पुत्रवधू लाजपतनगर निवासी 32 वर्षीय शमा ने बतौर आजाद उम्मीदवार वार्ड 15 से नामांकन किया। रामपाल अंबाला से लोकसभा सीट से प्रत्याशी रह चुके हैं। 1994 में रामपाल, वर्ष 2000 में उनकी पत्नी और फिर 2005 से रामपाल लगातार पार्षद फिर वर्ष 2013 में डिप्टी मेयर रहे।
अक्तूबर-2018 के चुनाव में वार्ड-15 से पार्षद चुनाव जीत नहीं पाए थे, अब यह वार्ड सामान्य महिला के लिए है, इसलिए पुत्रवधु को पार्षद चुनाव में उतारा है। शनिवार को नगर निगम से पूर्व पार्षद नीरज राणा ने भी वार्ड 20 से आजाद उम्मीदवार अपना पर्चा भरकर दिया। नीरज राणा वार्ड-20 से निवर्तमान पार्षद रेखा राणा के पति हैं। इसके अलावा 22 वर्षीय साहिल व 56 वर्षीय बलजीत सिंह ने अलग-अलग वार्डों से नाम दिए हैं।
निगम में 22 और पालिका में 14 वार्ड : नई वार्डबंदी से नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में वार्डों की संख्या पहले जैसे 22 ही है। रादौर नगर पालिका में वार्ड 13 से बढ़कर 14 हो गए हैं। इस बार निगम क्षेत्र में पिछले चुनाव से 53 हजार 310 वोटर भी बढ़े हैं।

ऐसे ही रादौर नगर पालिका क्षेत्र में 1668 वोटर बढ़े हैं। इस बार नगर निगम का मेयर पद जहां एससी महिला वर्ग के लिए और रादौर नगर पालिका के चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed