फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16 lakhs cheated in the name of sending to Canada, fake study visa caught

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख ठगे, पकड़ा दिया फर्जी स्टडी वीजा

Thu, 08 Aug 2024 07:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs cheated in the name of sending to Canada, fake study visa caught
बिलासपुर। स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ककडौनी गांव निवासी जयचंद की शिकायत पर मोहाली निवासी आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ककडाैनी निवासी जयचंद ने बताया कि उसके बेटे मुनीष कुमार की कुछ साल पहले अन्नू संग शादी हुई थी। शादी होने के बाद उसकी पुत्रवधू की शिक्षा बीच में छूट गई थी। अब उसकी पुत्रवधू अन्नू आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। उसे किसी से पता चला कि मोहाली निवासी तनूजा शर्मा लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। उसने आरोपी तनुजा शर्मा से मुलाकात की। आरोपी ने उसे कहा कि वह अन्नू को स्टडी वीजा पर कनाडा भिजवा देगी। इसके लिए 20 लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्रवधू के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज मांगे। तब उसने आरोपी को यह दस्तावेज और 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद अलग-अलग कर आरोपी महिला ने उससे 16 लाख तीन हजार तीन सौ रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने वीजा दिया और जल्द विदेश भिजवाने की बात कही। संदेह होने पर जब उन्होंने वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। उन्होंने इस बारे में आरोपी से बात की तो वह टाल मटोल करने लगी। रुपये वापस मांगने पर उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बिलासपुर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि आरोपी महिला पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed