{"_id":"5d126c698ebc3e3cf40ad0c7","slug":"156148847116-yamuna-nagar-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को रोकने के लिए हरियाणा-यूपी टॉस्क फोर्स कमेटी पहुंची हथनी कुंड बैराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन को रोकने के लिए हरियाणा-यूपी टॉस्क फोर्स कमेटी पहुंची हथनी कुंड बैराज
विज्ञापन
यमुनानगर। राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण (एनजीटी) के आदेशों के तहत मंगलवार को डीसी आमना तस्नीम व सहारनपुर के डीएम आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में टास्क फोर्स की हथिनीकुंड बैराज पर मीटिंग हुई। इसमें यमुना नदी के किनारों के आस-पास अवैध खनन को रोकने की प्लानिंग पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि अवैध खनन रोकने के लिए यमुनानगर व सहारनपुर प्रशासन के संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण करेंगे। कोई भी अवैध खनन करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ओवरलोड वाहनों पर भी दोनों राज्यों के अधिकारियों द्वारा शिकंजा कसा जाएगा। साथ ही यमुना के जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि यमुनानगर व सहारनपुर प्रशासन द्वारा अवैध माइनिंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी व अवैध माइनिंग को रोकने के लिए ड्रोन और माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का भी प्रयोग किया जाएगा।
अवैध खनन पर सख्ती बरतें अधिकारी
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी वैध रूप से चल रहे स्क्रीनिंग प्लांटों व स्टोन क्रेशरों के अलावा नदियों के क्षेत्रों से कहीं से भी अवैध खनन न होने दें। अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों व लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि हथनीकुंड बैराज के साथ-साथ तटबंधों व पुलियों के 2.1 किलोमीटर ऊपर व इतनी ही दूरी के नदी क्षेत्र में नीचे की ओर किसी भी प्रकार से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होेंने कहा कि दोनों जिलों के अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखें, ताकि अवैध माइनिंग व ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसा जा सके।
अवैध खनन को रोकने के लिए होगी बराबर चेकिंग
यही नहीं रात के समय में अवैध खनन को रोकने के लिए बराबर पुलिस चेकिंग भी होगी। इस दौरान एडीसी प्रशांत पंवार व पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव, सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार, जगाधरी के एसडीएम सतीश कुमार व बिलासपुर के एसडीएम गिरीश कुमार, बेहट के एसडीएम युगराज सिंह, नकुड़ के एसडीएम पीएस राणा, जिला वन अधिकारी सूरजभान, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता हरिदेव कांबोज व विनोद कुमार, जिला खनन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तथा खनन विभाग सहित यमुनानगर व सहारनपुर जिलों के अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत दोनों जिलों के अधिकारियों ने लाल टोपी घाट ताजेवाला, आरडी 11 हजार क्षेत्र ताजेवाला का निरीक्षण किया। डीसी आमना तस्नीम ने छछरौली के नजदीक सोम नदी के पुल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।