{"_id":"5d1122288ebc3e2b022c2fba","slug":"156140392619-yamuna-nagar-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की थैलियों के नीचे छिपाई हुई थी पॉलिथीन, नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की थैलियों के नीचे छिपाई हुई थी पॉलिथीन, नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर की जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। ट्विनसिटी को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सख्ती पर उतर आया। नगर निगम अब छापेमारी कर दुकानदारों की पॉलिथीन जब्त करने के साथ जुर्माना ठोक रहा है। निगम का अगला कदम सब्जी मंडी में बड़ी पॉलिथीन में सब्जी की पैकिंग कर सप्लाई करने वाले दुकानदारों पर होगा। इसके अलावा खुले में कूड़ा जलाने वालों पर भी निगम कार्रवाई करेगा।
कपड़े की थैलियों के नीचे छिपाई हुई थी पॉलिथीन, की जब्त :
इसी कड़ी में सोमवार को चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन के नेतृत्व में पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने कई दुकानों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को कई दुकानदारों की दुकानों पर कपड़े की थैलियों के नीचे पॉलिथीन छिपाई हुई मिली। निगम अधिकारियों ने तुरंत पॉलिथीन को जब्त कर संबंधित दुकानदार पर विभागीय कार्रवाई की।
सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बुझाई आग :
खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ भी नगर निगम कार्रवाई करेगा। लोग खुले में पड़े कूड़े व डस्टबिन में रखे कूड़े को जला रहे हैं। इसी के चलते नगर निगम के सफाई निरीक्षक अपने परिवार के साथ पुराना छछरौली रोड से गुजरे तो तोता राम की धर्मशाला के पास डस्टबिन पर आग लगी हुई थी। जिसे निगम के सफाई निरीक्षक ने खुद पानी डाल कर बुझाया। यह निगम के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। सीएसआई अनिल नैन ने कहा कि कूड़े में आग लगाने पर प्रतिबंध है। भविष्य में यदि कोई ऐसा करता मिला, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब यदि कोई पॉलिथीन बेचता पकड़ा गया तो उस पर पांच सौ रुपये से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।