फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शहर के इंट्री प्वाइंट्स पर बनेंगे तोरणद्वार

डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शहर के इंट्री प्वाइंट्स पर बनेंगे तोरणद्वार

Sun, 23 Jun 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शहर के इंट्री प्वाइंट्स पर बनेंगे तोरणद्वार
यमुनानगर। अगर आप शहर में प्रवेश करें और आपके शहर की सीमा के बाहर लगे स्वागत द्वारों के माध्यम से अभिनंदन किया जाए तो चौंकिएगा नहीं। बड़े शहरों की तर्ज पर ट्विनसिटी में भी एंट्री प्वाइंट्स पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा एक प्रोजेक्ट तैयार कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अप्रूवल मिलते ही 4 मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इन प्रवेश द्वारों पर जहां आने वाले लोगों के स्वागत सत्कार के लिए स्लोगन लिखे जाएंगे, वहीं सीमा से बाहर जाने वाले लोगों के लिए आभार भी व्यक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों का होगा डिवाइडेशन
इतना ही नहीं प्रवेश द्वार से शहर के अंदर की सड़कों का बंटवारा कर वन-वे, टू- वन-वे किया जाएगा, जिससे आने जाने वाले वाहनों के रास्ते अलग-अलग रहें। इससे जहां शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। सड़कों के बीच डिवाइडर और विद्युत पोल लगाकर आकर्षक विद्युतीकरण भी किया जाएगा, जिससे शहर का नजारा बदला सा नजर आएगा और हमारा शहर किसी बड़ी सिटी से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

35 से 40 लाख का एक गेट
शहर की सड़कों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जाने हैं। इन गेटों का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है, जिसे आर्किटेक्ट से बनवाया जा रहा हैै। एक गेट की लागत 35 से 40 लाख रुपए तक की होगी। यानी चारों गेटों की लागत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे बनेगा थीम रोड
शहर के मध्य से गुजरे हाईवे को थीम रोड बनाया जाएगा। जिसमें फोरलेन सड़क की चौड़ाई के बीच में डिवाइडर व उन पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पुलों को चौड़ा भी किया जाएगा। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी राहत मिलेगी।
यहां बनेंगे प्रवेश द्वार
नगर निगम क्षेत्र में आने वाले चारों प्रमुख मार्गों (अंबाला से जगाधरी, कुरुक्षेत्र से यमुनानगर, सहारनपुर से यमुनानगर व पौंटा साहिब से जगाधरी) पर बड़े-बड़े प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे। और प्रवेश द्वारों का नाम महापुरुषों के नाम पर जैसे महर्षि वाल्मीकि द्वार, संत रविदास प्रवेश द्वार, यमुना द्वार और गुरु गोबिंद सिंह द्वार रखा जायेगा। बताया गया है इनका टेंडर होते ही इनके बनाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जायेगी।

हम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत हैं इसी कड़ी में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसके चलते हमारे पास समय कम है। इसलिए हम बिना देर किए शहर के चारों गेटों के काम को जल्द ही शुरू करवाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के बीच में थीम रोड का ब्लू प्रिंट भी तैयार किया जा रहा है।
-मदन चौहान, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed