फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मिचल व महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में भी उद्योगों में युवाओं को मिले 75 प्रतिशत आरक्षण: अर्जुन

मिचल व महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में भी उद्योगों में युवाओं को मिले 75 प्रतिशत आरक्षण: अर्जुन

Sun, 23 Jun 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मिचल व महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में भी उद्योगों में युवाओं को मिले 75 प्रतिशत आरक्षण: अर्जुन
रादौर। प्रदेश में लगने वाले उद्योगों में इनेलो पार्टी 75 प्रतिशत नौकरियां प्रदेश के युवाओं के लिए आरक्षित किये जाने की मांग करती है। जिसको लेकर 28 जून को युवा इनेलो की ओर से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदेश के उद्योगों में प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के पोते व इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने शहर की कांबोज धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुुए कहे। सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की ओर से किया गया था। अर्जुन चौटाला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व महाराष्ट्र में लगे उद्योगों में वहां के युवाओं को नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है, उसी तर्ज पर हरियाणा के उद्योगों में लगने वाली नौकरियों में यहां के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण मिले। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, इनेलो के जिला प्रधान महीपाल भगवानगढ़, इनेलो के हलका प्रधान सर्वप्रिय जठलाना, सुभाष खुर्दबन, महीपाल खजूरी, खिला राम नरवाल, गुरजिंद्र खेड़ी, प्रिंस भागूमाजरा, कर्मबीर खुर्दबन, करनैल सागड़ी, राजेश कश्यप, नर सिंह खेड़ी, नूर मोहम्मद, सुरेश बापा, बनी सिंह पलाका, वीरभान वधवा, सुभाष सैनी खेड़की, राजकुमार सैनी, सुभाष कांबोज नंदपुरा, सुरेंद्र कांबोज, राजबीर कांबोज, जसमेर बरसान, श्योलाल कांबोज, राजबीर कांबोज, दल्ली धौलरा, संजू गुंदियाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed