फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सोमनदी में अवैध खनन होने से आसपास के एरिया को बढ़ा बाढ़ का खतरा

सोमनदी में अवैध खनन होने से आसपास के एरिया को बढ़ा बाढ़ का खतरा

Sat, 22 Jun 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोमनदी में अवैध खनन होने से आसपास के एरिया को बढ़ा बाढ़ का खतरा
बिलासपुर। घाड़ क्षेत्र में बहने वाली सोम नदी में रणजीतपुर पुल के आसपास अवैध तरीके से हो रहे खनन से धनौरा व रणजीतपुर गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सड़क के किनारे अवैध खनन होने से धनौरा गांव के मंदिर के समीप बसी बस्ती तो पानी के मुहाने पर आ गई है। राजनीतिक पहुंच वाले ठेकेदार दिन-रात नियमों को ताक पर रखकर खनन कर रहे हैं। विभाग व पुलिस शिकायत के बावजूद इन ऊंची पहुंच वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

धनौरा व रणजीतपुर गांव की जमीन पर अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। ठेकेदारों ने कुछ जमीन खनन के लिए ले रखी है। कुछ में जबरन खनन कर रहे हैं। रणजीतपुर में सोम नदी के पुल के समीप जमकर खनन हो रहा है, लेकिन प्रशासन व विभाग चुप्पी साधे है। इस संबंध में धनौरा गांव के जागरूक किसानों ने ठेकेदार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन न तो पुलिस उनका साथ दे रही है और न ही ड्रेनेज विभाग।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दी शिकायत
धनौरा गांववासी राजकुमार, जसबीर सिंह, हरकेश, ईशम सिंह व अन्य ने इस बाबत सीएम विंडो व डीसी यमुनानगर को शिकायत देकर बाढ़ के खतरे की आशंका जताई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गांववालों का कहना है कि खनन माफिया की पुलिस व विभाग से साठगांठ है। इसके चलते उनके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती। गांववालों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन किया जा रहा है। धनौरा गांव को जाने वाली सड़क व सोम नदी पुल के साथ-साथ दस-दस फीट से भी अधिक गहराई तक खुदाई की जा रही है। इसके चलते सोम नदी के पुल को भी खतरा बना हुआ है। वहीं खनन की वजह से सोम नदी का पानी अपना रुख बदल रहा है। इसके चलते धनौरा गांव को खतरा बना हुआ है। लोगों को डर है कि पहली ही बारिश में उनके आशियाने उजड़ सकते हैं। चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिन जगहों पर खनन किया जा रहा है, वह खनन करने वालों ने ठेके पर ली हुई है। इन जगहों के पास लगते किसानों के को कुछ एतराज था, जिसको लेकर निशानदेही करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed