{"_id":"5d07e32b8ebc3e3f2631bff5","slug":"15607979825-yamuna-nagar-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विनसिटी में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विनसिटी में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। ट्विनसिटी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी राहत मिली। बारिश से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से सटे जिले के पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को एकाएक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होने लग गई। बारिश से जहां एक ओर लोगों को उमस से राहत मिली, तो वहीं मौसम सुहावना होने से लोग घरों से बाहर निकले।
इससे पहले सोमवार को दिन में शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
झमाझम बारिश से लौटी किसानों के चेहरों की रंगत
जिले में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। दरअसल, भीषण गर्मी के चलते किसानों की फसल सूखने लगी थी। रादौर और सरस्वती नगर के मैदानी इलाके के साथ-साथ खिजराबाद के पर्वतीय इलाकों में भी किसानों को मानसून का इंतजार था। किसान इंद्रदेवता की ओर टकटकी लगाए दिखाई दे रहे थे। तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश से उनके चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि किसान इस वक्त धान की फसल की तैयारी में जुटा है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई का पानी है। वहां पर किसानों ने धान का बीज बो दिया है और अब बारिश के बाद किसान धान की फसल की रोपाई करेंगे।
विज्ञापन
दो दिन तक मौसम रहेगा खुशमिजाज
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज चमक की स्थिति बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है। इससे मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
फोटो नंबर 28