फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नौकरी से निकालने की रंजिश में ड्राइवर को डंडों से पीट किया घायल, पांच पर केस

नौकरी से निकालने की रंजिश में ड्राइवर को डंडों से पीट किया घायल, पांच पर केस

Sat, 02 Feb 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
नौकरी से निकालने की रंजिश में ड्राइवर को डंडों से पीट किया घायल, पांच पर केस
नौकरी से निकालने की रंजिश में ड्राइवर को डंडों से पीट किया घायल, पांच पर केस
विज्ञापन

कालाआंब साढौरा रोड की घटना, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
कालाआंब साढौरा रोड पर कैंटर ड्राइवर को कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर पीट घायल कर दिया। आरोपियों की रंजिश ड्राइवर के मालिक से बताई जा रही है। मालिक ने कुछ दिनों पहले आरोपी युवक के चाचा को नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखे हुए थे। पुलिस ने मामले में युवक को नामजद करते हुए चार अन्य पर केस दर्जकर लिया है।

अजीजपुर निवासी लाल चंद ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है। वह कालाआंब में एक व्यक्ति पर कैंटर ड्राइवर लगा हुआ है। उससे पहले सादिकपुर निवासी निर्मल वहां पर ड्राइवरी करता था। लेकिन उसके मालिक ने उसे निकाल दिया था। तभी से वह उनसे रंजिश रखने लगे। 25 जनवरी को वह कालाआंब से कैंटर में एसी का सामान लोड करके आगरा के लिए चला था। देर रात करीब साढ़े नौ बजे काला आंब साढौरा रोड पर यासीन माजरी के मोड़ पर पहुंचा तो पेशाब करने के लिए अपनी गाडी साइड में रोक ली। वह पेशाब करने के लिए कैंटर से नीचे उतरा। तभी पीछे से सादिकपुर निवासी निर्मल का भतीजा जस्सी तीन-चार अन्य लड़कों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर काला आंब की तरफ से आए। आरोपियों के हाथों में डंडे थे। जस्सी ने आते ही उसकी दाहिनी टांग पर डंडे मारने शुरू कर दिए। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद इन सभी ने उसपर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान उसकी बाई आंख व कमर पर डंडों से वार कर घायल कर दिया। सड़क पर वाहनों को आता देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी जस्सी को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed