फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कुटीपुर के जंगल में पहुंचा नशा, यहां पड़े मिल रहे खाली सीरिंज, जुआरी भी कम नहीं

कुटीपुर के जंगल में पहुंचा नशा, यहां पड़े मिल रहे खाली सीरिंज, जुआरी भी कम नहीं

Sat, 02 Feb 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुटीपुर के जंगल में पहुंचा नशा, यहां पड़े मिल रहे खाली सीरिंज, जुआरी भी कम नहीं

विज्ञापन
पेज तीन की लीड
कुटीपुर के जंगल में पहुंचा नशा, यहां पड़े मिल रहे खाली सीरिंज, जुआरी भी कम नहीं
नशेड़ियों से ग्रामीण भी परेशान, पुलिस का इनपर कार्रवाई का दावा
खिजराबाद। गांव कुटीपुर का जंगल अब नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बन चुका है। यहां नशेड़ियों और जुआरियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। जिसका अंदाजा जंगल में मिल रही नशे से संबंधित खाली सीरिंजें, दवाइयां से लगाया जा सकता है। यहां लोग मस्ती के लिए आते जरूर है, किंतु बीच जंगल जाकर चोरी छिपे नशा और जुआ खेलते हैं। हालांकि पुलिस इनपर कार्रवाई करने का दावा कर रही है। परंतु लगातार बढ़ रही संख्या से ग्रामीण चिंतित है। उन्हें चिंता सताई जा रही, कहीं उनके बच्चे भी इस श्रेणी में ना आ जाए। यहां खाली पड़ी दवाइयों के पैकेट व सीरिंज एक जगह नहीं, बल्कि जंगल के कई हिस्सों में पड़े मिलेंगे।
बॉक्स
यह कुछ मिलती है नशे से संबंधित सामग्री
गांव के नजदीक जंगल में नशे की दवाइयां और इंजेक्शनों के खाली रैपर पड़े हुए हैं। यहां आकर सुल्फा, चरस, गांजा व अफीम के नशे गांव के जंगल में बैठकर किए जाते हैं। गांव वाले इन नशेड़ियों से काफी परेशान हैं। यही हालत खिजरी गांव के पास वाले जंगल की भी है,वहां भी नशेड़ी शाम और दोपहर के समय झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। ग्रामीण नरेश गर्ग, सोरण सिंह, लालचंद, इस्माइल, बशीर व मीरहमजा का कहना है कि जंगल में नशेड़ियों की कार्यप्रणाली से वे काफी परेशान हैं और कई बार तो इन नशेड़ियों की गांव वालों के साथ झड़प भी हो चुकी है। बीती शाम भी नशे की हालत में पांच छह युवकों ने जंगल के रखवाले को पीट पीटकर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन

बॉक्स
बच्चों पर पड़ता है बुरा असर
ग्रामीणों का कहना है कि कुटीपुर गांव के जंगल में नशे करने वाले नशेड़ियों का उनके बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे कई बार जंगल की ओर खेलने चले जाते हैं तो वहां पड़े नशे के इंजेक्शन और दवाइयों के रैपर देखकर वे भी इसका सेवन कर सकते हैं। ग्रामीणों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता भी सता रही है कि कहीं उनके बच्चे भी नशे के आदि ना हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जंगल में जुआरियों की भी कमी नहीं
यहां तक जंगल में जुआरियों की भी संख्या बढ़ने लगी है। जोकि चोरी छुपे झाड़ियों में बैठकर जुआ खेलते रहते हैं और शराब का सेवन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव और खिजराबाद क्षेत्र के आसपास के दर्जनों लोग जंगल में जुआ खेलने आते हैं।
बॉक्स

बॉक्स
हाइवे किनारे भी बिकता है नशा
नेशनल हाइवे जगाधरी-पांवटा साहिब रोड पर कई जगह पर नशे का कारोबार होता है। हाइवे किनारे स्थित बने कई ढाबों और खोखों पर नशे का सामान जैसे कि सुल्फा, अफीम,गांजा प भांग बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। हालांकि इन जगहों पर बहुत ही कम मात्रा में नशे का सामान रखा होता है ताकि पकड़े जाने पर अधिक सजा ना हो और कोई कार्रवाई भी न हो।

वर्जन
पुलिस समय-समय पर जंगल की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी पेट्रोलिंग करती रहती है। इस दौरान कई नशेड़ियों को पकड़ा भी गया है। इसके अलावा जंगल के तरफ आने वाले युवाओं पर ओर कड़ी नजर रखी जाएगी।
-लज्जा राम, एसएचओ, खिजराबाद।
फोटो- 6 व 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed