{"_id":"5c54adf4bdec223c46438598","slug":"154905354217-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कें दिखेंगी खूबसूरत, डिवाइडर पर खिलेंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कें दिखेंगी खूबसूरत, डिवाइडर पर खिलेंगे फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कें दिखेंगी खूबसूरत, डिवाइडर पर खिलेंगे फूल
यमुनानगर। नगर निगम अब शहर की सड़कों को खूबसूरत बनाने के लिए सड़क किनारे अच्छे फूलों वाले पौधे लगाने पर विचार कर रहा है। इसलिए शहर की सड़कों पर चलते समय अब आपको गुलाब, गैंदा और ग्लेडियस के फूलों के खुशबूदार पौधे देखने को मिलेंगे। नगर निगम विदेशों की तरह सड़कों के डिवाइडर की खाली जगह पर खूबसूरत फूलों के पौधे लगाएगा। सड़क किनारे इस तरह के फूलों के पौधे लगाने का आइडिया एक होटल संचालक ने दिया। इस आइडिया पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मधु चौक से कन्हैया चौक तक की दो किमी सड़क के डिवाइडर पर फूलों के पौधे लगाएं जाएंगे। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दुकानदार और शोरूम संचालकों का होगी। इसके लिए नगर निगम के चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर ने विभिन्न मार्केट एसोसिएशन, शोरूम संचालकों और दुकानदारों से सुझाव मांगे हैं। उनका कहना है कि प्रतिष्ठान मालिकों के आगे आने पर इस योजना की औपचारिक रूप से शुरुआत कर दी जाएगी।
खाली जगह पर लगेंगे पौधे
शहर की सड़क पर जहां डिवाइडर पर जगह खाली है, वहां 500 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़कों पर साफ सफाई का अभियान पहले से चल रहा है। अब सड़कों पर फूलों वाले पौधे लगाए जाने की योजना है। अभियान के दौरान डिवाइडर की खाली जगह पर गुलाब व गैंदा समेत अन्य फूलों के पौधे लगाएं जायेंगे। वहीं, शहर के चौक-चौराहा पर फूलों के गमले भी रखे जाएंगे। इन गमलों के पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दुकानदारों, शोरूम संचालकों व संबंधित लोगों की होगी।
इन सड़कों पर लगाएं जा सकते हैं फूल
-बस स्टैंड से फव्वारा चौक।
-कमानी चौक से वर्कशॉप रोड।
-फव्वारा चौक से मधु चौक।
-मधु चौक से कन्हैया चौक।
-मुध होटल से अग्रसेन चौक।
-अग्रसेन चौक से जगाधरी बस स्टैंड।
-जगाधरी बस स्टैंड से रक्षक विहार चौक।
-बाइपास से पश्चिमी यमुना पुल।
-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से दामला।
अमर उजाला की अपील
हर शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। किसी भी जगह को सुंदर बनाने में वहां के लोगों का बहुत बड़ा हाथ होता। जो लोग वहां पर रहते हैं वह ही उस शहर को अच्छा बना सकते है। कुछ जगहों और सड़कों को इतने बढ़िया तरीके से सजाया होता है कि उनको देखकर दिल खुश हो जाता है। इसलिए अगर आपकी दुकान या शोरूम सड़क के किनारे हैं तो इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने प्रतिष्ठान के सामने खूबसूरत फूलों के पौधे लगाएं।
विज्ञापन
-शहर को खूबसूरत बनाने की पहल शुरू की गई है। सड़कों को हरा भरा रखने के लिए लोगों से सहयोग लिया जाएगा। यह पूरी तरह से वॉलिंटियर्स आधारित काम होगा। अगर सड़कों पर फूल खिलेंगे तो अपने शहर का खूबसूरत नजारा होगा। दुकान, शोरूम व अन्य प्रतिष्ठान संचालक पहल करें और अपने शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करें।
-अनिल नैन, चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम