{"_id":"5c54adeabdec2273615401c8","slug":"15490535322-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप साबित हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, टीम के जाते ही दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लॉप साबित हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, टीम के जाते ही दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान महज खानापूर्ति साबित हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को शहर के बुबका रोड पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओं अभियान बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। विभाग के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने के नाम पर खाना पूर्ति की। विभाग के कर्मचारियों की टीम सुबह बुबका रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए पहुंची थी। लेकिन कुछ देर अभियान चलाने के बाद टीम वापस लौट गई। टीम के वापस लौटते ही बुबका रोड के दुकानदारों ने फिर से अपना सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण हटाने की मुहिम को ठेंगा दिखाने का काम किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर पालिका ने शहर के बुबका रोड पर दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने की मुहिम चलाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। कुछ देर के लिए कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखे सामान को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद डर के मारे दुकानदारों ने अपने आप सड़क पर रखे सामान को उठाकर दुकान के अंदर रखना शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लेकिन नपा के कर्मचारियों के वापस जाते ही दुकानदारों ने फिर से अपना सामान बुबका रोड की सड़क पर रखकर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
शुक्रवार को विभाग की टीम ने केवल दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। कुछ दिन बाद पुरे शहर में जोरो शोरों पर अभियान चलाया जाएगा। दुकानों के बाहर रखे सामान को नगरपालिका के कर्मचारी जब्त करने का काम करेंगे।
सुरेंद्र मलिक, नपा सचिव