फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल लाइन प्रोजेक्ट पर फिर लॉलीपॉप, 10 लाख रुपए आवंटित

यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल लाइन प्रोजेक्ट पर फिर लॉलीपॉप, 10 लाख रुपए आवंटित

Sat, 02 Feb 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल लाइन प्रोजेक्ट पर फिर लॉलीपॉप, 10 लाख रुपए आवंटित
पिछले चार दशक से अधर में लटका है यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल लाइन प्रोजेक्ट
विज्ञापन


यमुनानगर। यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा, नारायणगढ़ रेल लाइन बिछने का अरमान ख्वाब बनकर ही रह गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर चार दशक पहले सर्वे तो हुआ, किंतु आगे रेलवे लाइन बिछाने की दिशा में कदम नहीं बढ़ सके हैं। इस ट्रैक के धरातल पर आने से न सिर्फ यमुनानगर बल्कि अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ के लोगों को भी फायदा होगा। इस सौगात के लिए दशकों से इंतजार कर रहे युवा बुजुर्ग हो चले हैं, किंतु यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल लाइन प्रोजेक्ट अब भी कागजों में अटका है। इस बार रेलमंत्री ने 91 किमी की इस लाइन के लिए 10 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट के लिए केवल 10 लाख रुपये की धनराशि लॉलीपॉप ही है। इस रेल लाइन की जब से मांग की जा रही है, तब से अंबाला संसदीय सीट से कांग्रेस व भाजपा के सांसद बनते रहे हैं, फिर भी यह महत्वाकांक्षी परियोजना अधर में है।

पावंटा व कुरुक्षेत्र-करनाल रेल लाइन की मांग भी अधूरी
यमुनानगर-चंडीगढ़ के अलावा पावंटा और कुरुक्षेत्र-करनाल रेल लाइन बिछाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही हैं। दैनिक रेल यात्री संघ समेत विभिन्न संगठन तीनों रेल लाइन के लिए कई वर्षों से संघर्षरत हैं, किंतु आज तक इन पर काम नहीं हो पाया। अंबाला संसदीय सीट से मौजूदा सांसद रतनलाल कटारिया भी यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल लाइन का मुद्दा संसद में उठा चुके हैं।
विज्ञापन


रेल बजट की पिंक बुक में अंबाला-सहारनपुर रेल ट्रैक पर कई आरओबी, अंडरपास आदि के लिए बजट पास किया गया है। इसके अलावा पुराने रेलवे क्वार्टर के स्थान पर नए क्वार्टर। इसी प्रकार जगाधरी वर्कशाप रेलवे कॉलोनीवासियों के लिए भी कई सौगात हैं। इसके अलावा कई अन्य कार्यों के लिए भी फंड जारी किया गया है ताकि इस रूट पर गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed