{"_id":"5c40d071bdec221a37667b11","slug":"154775166011-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनिंग रॉयल्टी बूथ पर कार सवार युवकों का हमला, पर्ची काट रहे कर्मचारियों को लाठी डंडों से पीट कर अधमरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनिंग रॉयल्टी बूथ पर कार सवार युवकों का हमला, पर्ची काट रहे कर्मचारियों को लाठी डंडों से पीट कर अधमरा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनिंग रॉयल्टी बूथ पर पर्ची काट रहे कर्मचारियों को कार सवार युवकों ने लाठी डंडों से पीट कर किया अधमरा
लीड
एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती करवाया, शीशे तोड़े, कुर्सियां बाहर फेंकी, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
कार में सवार होकर आएं थे हमलावर, चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
खिजराबाद। बल्लेवाला क्रशर जोन में बुधवार रात को कार सवार हमलावरों ने माइनिंग रॉयल्टी बूथ पर हमला बोल दिया। लाठी और डंडों से लैस होकर आएं युवकों ने पहले वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और बूथ के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। कर्मचारियों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी और उन्हें पीट पीट कर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने रॉयल्टी की पर्चियों और कुर्सियों को उठाकर बाहर फेंक दिया। जाते समय आरोपी लहूलुहान पड़े ठेकेदार के कारिंदों को धमकी देकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने किसी तरह इसकी सूचना ठेकेदार और पुलिस तक भिजवाई। सूचना मिलते ही खिजराबाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने नाका इंचार्ज कमल कुमार की शिकायत पर चार हमलावरों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बॉक्स
पहले रॉयल्टी को लेकर बहस की
पुलिस को दी शिकायत में भूडकलां रॉयल्टी नाका इंजार्च कमल कुमार ने बताया कि शाम करीब छह बजे अन्य कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे। उनके साथ उनके दो मित्र बेगमपुर निवासी करम सिंह और मांडेवाला निवासी जनेश्वर भी बैठे थे। कुछ देर बाद लाठी व डंडों से लैस होकर चार-पांच युवक आएं और कैश का काम कर रहे कर्मचारियों के साथ रॉयल्टी को लेकर बहस करने लगे। बहस बढ़ जाने पर युवकों ने कैश पर काम कर रहे कर्मचारी पर हमला कर दिया, लेकिन कैश की खिड़की पर लोहे की जाली लगी होने के कारण उसे चोट नहीं पहुंची। उसके बाद वे कार्यालय के पिछली साइड बने कमरे में आ गए और तोड़फोड़ करने लगे। वहां बैठे जनेश्वर, करमे और कमल पर लाठी डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में सभी को चोट आई हैं, जिनमें जनेश्वर को हाथ और नाक पर गंभीर रूप से चोटें आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अन्य कर्मचारियों को भी हल्की चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
बॉक्स
माइनिंग करते हैं, लेकिन रॉयल्टी नहीं देते
शिकायतकर्ता कमल कुमार का कहना है कि आसपास के गांवों के कुछ लोग माइनिंग तो करते हैं, लेकिन रॉयल्टी फीस जमा नहीं करवाते। जब उनसे रॉयल्टी फीस मांगी जाती है तो वे बदमाशी पर उतर आते हैं। हम हमलावरों को नहीं जानते, लेकिन पूछताछ करने पर पता चला है कि ये लोग भी माइनिंग के काम से जुड़े हुए हैं और ये रॉयल्टी फीस नहीं कटवाते। इनके पास ट्रैक्टर ट्रॉलियां हैं और बल्लेवाला क्रशर जोन में खनन के काम से जुड़े हैं और आसपास के गांवों में ही रहते हैं। रॉयल्टी फीस नहीं देने से राजस्व को काफी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
बॉक्स
माइनिंग माफिया से जुड़े हैं तार
दरअसल बेलगढ़ जोन और बल्लेवाला जोन में माइनिंग माफिया सक्रिय है। इन्होंने यमुना के अलावा आसपास की जमीन को गहराई तक खोद दिया। जो न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि यमुना के अस्तित्व भी खत्म होने के कगार पर है। माइनिंग माफिया के बीच अक्सर टकराव होता रहता है। इनके टकराव के बीच कई बार रॉयल्टी एकत्र करने वाली कंपनी के कारिंदे भी चपेट में आ जाते हैं। अकेले खिजराबाद क्षेत्र में हर महीने तीन से चार एफआईआर दर्ज हो रही हैं।
वर्जन
-भूडकलां माइनिंग रॉयल्टी बूथ के इंचार्ज कमल कुमार की शिकायत पर भूडकलां निवासी सैंटी गुज्जर, बबलू गुज्जर, विपिन्न गुज्जर और मनभरवाला गांव निवासी विशाल गुज्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-लज्जा राम, खिजराबाद थाना एसएचओ
फोटो नंबर 16, 17